होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

राज्यसभा चुनाव से पहले BJP विधायकों का प्रशिक्षण, बस से रवाना हुए विधायक

राज्यसभा चुनाव से पहले BJP विधायकों का प्रशिक्षण, बस से रवाना हुए विधायक

 

Haryana Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव को लेकर हरियाणा में सियासी पारा सातवें आसमान पर है। खबर है कि हरियाणा कांग्रेस के बाद अब बीजेपी भी विधायकों को चंडीगढ़ से दूसरी जगह शिफ्ट करने की योजना बना रही है। शनिवार सुबह चंडीगढ़ में बीजेपी विधायकों ने हरियाणा निवास में ब्रेकफास्ट किया। इस दौरान राज्यसभा चुनाव और विधानसभा बजट सत्र को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद बीजेपी विधायक बस में बैठकर रवाना हो गए। 

बीजेपी विधायक बस से निकले

बीजेपी विधायकों से जब इस बारे में बातचीत की गई, तो उन्होंने ये नहीं बताया कि वो कहां जा रहे हैं। इतना जरूर कहा कि वो चंडीगढ़ में ही हैं. उनका प्रशिक्षण शिविर है। जिसमें वो हिस्सा लेने जा रहे हैं. बाद में पता चला कि सभी बीजेपी विधायकों को JW MARRIOTT HOTEL में ले जाया गया. जहां इनका प्रशिक्षण होगा। इस होटल में सीएम नायब सैनी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी पहुंचे। 

'विधायकों को ट्रेनिंग देना रूटीन की प्रक्रिया'

 कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा "हम बस में जा रहे हैं, लेकिन यहीं हैं, कहीं बाहर नहीं जा रहे। 16 को राज्यसभा के लिए मतदान है। सभी विधायकों को इसकी पूरी जानकारी शायद नहीं होगी। कुछ विधायक नए हैं। जिनको ट्रेनिंग देनी जरूरी है. ये रूटीन की और जरूरी प्रक्रिया है. एक मामूली गड़बड़ से भी नुकसान हो सकता है. इसलिए अपने विधायकों को प्रशिक्षण देना कोई गलत बात नहीं।"

हिमाचल में शिफ्ट हुए हैं कांग्रेस विधायक 

 शुक्रवार को कांग्रेस के 37 में से 31 विधायक हिमाचल की राजधानी शिमला में शिफ्ट हुए। कांग्रेस विधायक कुफरी के पास होटर ट्विन टावर में ठहरे हुए हैं। सभी 31 कांग्रेस विधायक अब हिमाचल पुलिस की निगरानी में हैं। चंडीगढ़ से कांग्रेस विधायक ट्रैवल ट्रैंपू में हिमाचल गए। जैसे ही उनकी गाड़ी हिमाचल की सीमा में घुसी, तो हिमाचल पुलिस ने उनको एस्कॉर्ट किया। 

बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए ऑबजर्वर नियुक्त किए

 दूसरी तरफ, BJP ने भी अपनी राज्यसभा की दूसरी सीट को लेकर प्लानिंग शुरू कर दी है। बीजेपी ने राज्यसभा आबजर्वर नियुक्त कर दिए हैं। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, खेल मंत्री गौरव गौतम और विधायक घनश्यामदास अरोड़ा को बीजेपी ने ऑब्जर्वर बनाया है। 


संबंधित समाचार