होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

राजनाथ सिंह बोले-भारत और वियतनाम महामारी से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए आगे बढ़ना जारी रखा

राजनाथ सिंह बोले-भारत और वियतनाम महामारी से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए आगे बढ़ना जारी रखा

 

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को अपने टि्वटर अकाउंट से ट्वीट कर बताया कि उन्होंने आज वियतनाम के रक्षा मंत्री से बातचीत की है। राजनाथ सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि आज वियतनाम के रक्षा मंत्री सीनियर लेफ्टिनेंट जनरल फान वान गियांग के साथ शानदार बातचीत हुई। भारत और वियतनाम के बीच मजबूत और प्रभावी संबंध हैं। भारत वियतनाम के साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को बहुत महत्व देता है।

राजनाथ सिंह ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत और वियतनाम दोनों ही कठिन समय में एक-दूसरे की मदद करने की लंबी परंपरा साझा करते हैं। हमने हाल के वर्षों में रक्षा उद्योग सहयोग में पर्याप्त प्रगति हासिल की है। उन्होंने आगे लिखा कि भारत और वियतनाम ने कोविड-19 से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए आगे बढ़ना जारी रखा है। मैं अपने वियतनामी समकक्ष को उनके खूबसूरत और अद्भुत देश की आधिकारिक यात्रा पर आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद देता हूं। मुझे इसकी आशा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा नेता शरद त्रिपाठी के निधन पर दुख जताया

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा कि पूर्व सांसद और भाजपा नेता, श्री शरद त्रिपाठी के निधन का समाचार बेहद पीड़ादायक है। एक जन प्रतिनिधि के रूप में उन्होंने हमेशा बड़े प्रभावी तरीके से जनता की बात को उठाया। वे सीधे ज़मीन से जुड़ कर काम करते थे। उनके निधन से पार्टी ने एक कर्मठ, जुझारू और युवा कार्यकर्ता खो दिया है।

मैं श्री शरद त्रिपाठी के पिताजी डा. रामपति राम त्रिपाठी जी एवं उनके शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे पूरे परिवार को यह भारी दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ओम् शांति!

यह भी पढ़ें- PM मोदी बोले- हमारी कोशिश है गांव में सस्ती और अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी मिले


संबंधित समाचार