होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल प्रदेश में बारिश- बर्फबारी से गिरा तापमान, गांवों में बिजली आपूर्ति ठप

हिमाचल प्रदेश में बारिश- बर्फबारी से गिरा तापमान, गांवों में बिजली आपूर्ति ठप

 

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते हर जगह अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। आज भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में खराब मौसम बना हुआ है। तो वही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 25 मार्च तक मौसम खराब रहने की संभावना है। कई स्थानों पर तेज हवाओं के चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। ताजा बारिश और बर्फबारी से पूरे प्रदेश में शीतलहर बढ़ गई है। केलांग व नारकंडा का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है।

हिमाचल के कई क्षेत्रों में बर्फबारी

हिमाचल के किन्नौर व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक- रुक कर बारिश और बर्फबारी का माहौल जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण पूरे प्रदेश में शीतलहर का दौर शुरु हो गया है।

कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर व चौपाल के खिड़की में बर्फ गिर रही है। कदराला में 22 व कुफरी में 2.0 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। नारकंडा के हाटू पीक पर करीब 1 फीट तक की बर्फबारी हुई है।

वहीं, जलोड़ी दर्रा में ताजा बर्फबारी से औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 यातायात के लिए बंद हो गया है। दर्रा में करीब आधा फीट तक बर्फबारी हुई। इससे निगम की तीन बसें फंस गई हैं। इनमें एक निजी बस भी शामिल है। हाईवे के बंद होने से लोगों को अब आठ किलोमीटर पैदल सफर या फिर वाया करसोग व शिमला होकर सफर करना होगा।

मौसम खराब होने से बिजली आपूर्ति ठप

भारी बर्फबारी के चलते सिरमौर जिले के हरिपुरधार क्षेत्र की 14 पंचायतों के सैकड़ों गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिले में बारिश से कहीं फसलों को संजीवनी मिली तो कहीं ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है।


संबंधित समाचार