होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कृषि कानूनों को लेकर राहुल ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- वापस लिए जाने तक पीछे नहीं हटेगी कांग्रेस

कृषि कानूनों को लेकर राहुल ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- वापस लिए जाने तक पीछे नहीं हटेगी कांग्रेस

 

केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर फिर निशाना साधा और कहा कि इन तीनों कानूनों को वापस लिए जाने तक उनकी पार्टी पीछे नहीं हटेगी। शुक्रवार को उप राज्यपाल के निवास के निकट आयोजित कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में शामिल राहुल गांधी ने कहा, "कुछ साल पहले केंद्र सरकार ने भूमि अधिग्रहण विधेयक के माध्यम से किसानों की जमीन छीनने का प्रयास किया था। कांग्रेस ने उसे रोका। भाजपा एक बार फिर किसानों पर आक्रमण कर रही है।"

उन्होंने कहा, 'ये तीनों कानून किसानों की मदद करने के लिए नहीं हैं, बल्कि उन्हें खत्म करने के लिए हैं। सरकार कुछ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है।' कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, 'कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। सरकार को ये तीनों कानून वापस लेने होंगे। सरकार जब तक ये कानून वापस नहीं लेगी तब तक कांग्रेस पीछे नहीं हटने वाली है।'

वही, राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'मोदी-माया टूट गयी, मोदी सरकार का अहंकार भी टूटेगा लेकिन अन्नदाता का हौसला ना टूटा है, ना टूटेगा। सरकार को कृषि विरोधी क़ानून वापस लेने ही होंगे! #स्पीकउपफॉरकिसानअधिकार।' 

उल्लेखनीय है कि केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को ‘किसान अधिकार दिवस’ मनाया। इसके तहत पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया और राज्यपालों एवं उप राज्यपालों को ज्ञापन सौंपें। मुख्य विपक्षी पार्टी ने आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में ‘स्पीकअप फॉर किसान अधिकार’ हैशटैग से सोशल मीडिया अभियान भी चलाया।


संबंधित समाचार