होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पुष्कर ने छोटी उम्र में ही ज्वाइन कर लिया था संघ, तीन बहनों में हैं इकलौते भाई

पुष्कर ने छोटी उम्र में ही ज्वाइन कर लिया था संघ, तीन बहनों में हैं इकलौते भाई

 

पिता से प्ररेणा लेकर समाज में आगे बढ़कर अपनी भागीदारी निभाने वाला युवा मात्र 45 वर्ष की उम्र में मुख्यमंत्री बन गए है। बता दें शनिवार को कैबिनेट की मुहर के बाद बने उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की। 30 साल पहले राजनीति में कदम रखने वाले पुष्कर आज प्रदेश के मुखिया यानि मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री चुने गये पुष्कर सिंह धामी का जन्म 16 दिसंबर 1975 में पिथौरागढ़ के डीडी हाट तहसील के टुंडी गांव में एक सैनिक परिवार में हुआ था। धामी तीन बहनों के बीच सबसे छोटे इकलौते भाई है। उनकी मां विश्वा देवी घरेलू महिला है। जबकि पिता फौज में सैनिक थे। एक सामन्य से परिवार से आने वाले पुष्कर धामी ने सरकारी स्कूल से पढ़ाई की। पिता से प्रेरणा लेकर धामी ने छोटी उम्र में ही स्काउट गाइड, एनसीसी और एनएसएस जैसी शाखाओं में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था।

सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर लेते है हिस्सा

पढ़ाई के साथ ही धामी सामाजिक कार्योँ में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। धामी ने एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध में मास्टर डिग्री ली। इसके बाद ही धामी ने 1990 में एबीवीपी ज्वाइन कर राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। इसके साथ ही पुष्कर धामी ने पढ़ाई लिखाई के दौरान ही संघ ज्वाइन कर लिया। राजनीतिक करियर में उनका यह कदम भी काफी काम आया। वह युवा चेहरा बनकर पार्टी में आगे बढ़े। और एबीवीपी में सदस्य से लेकर प्रदेश मंत्री के पद पर चुने गये।

सीएम कोश्यारी के भी रह चुके हैं सलाहाकार उत्तराखंड बनने के बाद यहां के मुख्यमंत्री बने सीएम कोश्यारी के सलाहकार के रूप में पुष्कर धामी ने 2002 तक काम किया था। धामी युवा भाजपा युवा मोर्चा के दो बार प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। इसके साथ ही पुष्कर धामी दो बार विधायक रहे हैं। 2012 के विधानसभा चुनाव में धामी जीत दर्ज कर पहली बार विधायक बने। वह वर्तमान में खटीमा विधानसभा सीट से विधायक हैं।

यह भी पढ़ें- पीजीटी अध्यापकों को 6 जुलाई तक ज्वाइन करने के निर्देश


संबंधित समाचार