होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल के स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी और CM सुक्खू ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

हिमाचल के स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी और CM सुक्खू ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

 

हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट कर कहा, "हिमाचल प्रदेश के 'पूर्ण राज्यत्व दिवस' पर सभी हिमाचलवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। 'देव भूमि' हिमाचल प्रदेश अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य और अनेक पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। मेरी मंगलकामना है कि वीरों की यह भूमि पर्यावरण और विकास का संतुलन बनाते हुए प्रगति के शिखर पर पहुंचे।"

 

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "सभी हिमाचलवासियों को पूर्ण राज्यत्व दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। नैसर्गिक सौंदर्य से समृद्ध इस प्रदेश के परिश्रमी लोग हमेशा देशसेवा में समर्पित रहे हैं। आने वाले समय में वे सफलताओं की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें, यही कामना है।" 

वहीं, हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "सभी प्रदेशवासियों को पूर्ण राज्यत्व  दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ।"

बता दें कि 25 जून 1971 को हिमाचल प्रदेश देश का अठारहवाँ राज्य बना था।


संबंधित समाचार