होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Recipe: गर्मियों में ऐसे तैयार करें आम पेड़ा, खाने के बाद हर कोई करेगा तारीफ

Recipe: गर्मियों में ऐसे तैयार करें आम पेड़ा, खाने के बाद हर कोई करेगा तारीफ

 

Mango Peda : गर्मियों का मौसम आते ही सब लोग आम का स्वाद चखने लगते है। कोई आम का पन्ना पीता है तो कोई मैंगो शेक। वेसे तो आम से बहुत सी चीज़े बनती है। लेकिन आज हम आपको आम के पेड़े के बारे में बताने जा रहे है, जिसे मैंगो पेड़ा भी कहा जाता है। यह एक स्वाद से भरपूर रेसिपी है। आम खाने से ना सिर्फ सेहत को फायदा पहुंचता है बल्कि यह स्वाद में भी बहुत स्वादिष्ट होते है इसलिए आम खाना हर किसी को पंसद होता है तो चलिए जानते है एक अलग तरह की रेसिपी के बारे में...  

मैंगो पेड़ा बनाने के लिए रेसिपी
-मैंगो प्यूरी तीन से चार कप
-मिल्क पाउडर 
-कंडेंस्ड मिल्क
-चीनी
-घी 
-केसर 
-इलायची पाउडर 
-बादाम 
-पिस्ता 

मैंगो पेड़ा बनाने की विधि 

-मैंगो पेड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक के पैन में हल्की आंच पर एक बड़ा चम्मच घी गरम करें।
-इसके बाद पैन में मिल्क पाउडर, कंडेंस मिल्क डालकर अच्छी तरह से मिलाए।
- अच्छी तरह से पकाने के बाद इस मिश्रण को एक अलग प्लेट में निकाल लें।
- इसके बाद पेन में घी डालें।
- घी डालने के बाद इसमें मैंगो प्यूरी, इलायची पाउडर और केसर डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं।
- आम की प्यूरी थोड़ी गाढ़ी होने तक इसे पकाते रहें।
-अब दूध पाउडर कंडेंस्ड मिल्क का मिश्रण वापस पैन में डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। 
- मिश्रण को गाढ़ा होने तक आप इसे पकाते रहें और फिर गैस बंद कर दें।
- अब आपके मैंगो पेड़े की रेसिपी बनकर तैयार हो चुकी है। 
 
मैंगो पेड़ा ऐसे सजाए
जो आपके मैंगो पेड़े की रेसिपी बनकर तैयार हुई है उसे एक प्लेट में निकाल कर ठंडा कर लें और उसके छोटे -छोटे गोल बॉल बना सकते हैं। इसे सजाने के लिए इस पर साबुत बादाम रखें।
गार्निश के लिए केसर का प्रयोग करे और कटे हुए पिस्ते से सजाए। अब आपके मैंगो का पेड़ा सजकर तैयार हो गया है। इसे आप आराम से खा सकते है और घर में आए हुए किसी मेहमान को भी खिला सकते हैं।

 


संबंधित समाचार