होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

प्रतिभा सिंह ने विक्रमादित्य के मंडी से चुनाव लड़ने के दिए संकेत, PWD मंत्री का सामने आया ये रिएक्शन

प्रतिभा सिंह ने विक्रमादित्य के मंडी से चुनाव लड़ने के दिए संकेत, PWD मंत्री का सामने आया ये रिएक्शन

 

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर जहां बीजेपी ने अपनी सैना तैयार कर ली है तो वहीं कांग्रेस अभी तक मंथन पर ही अटकी है। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। इस पर आखिरी मुहर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लगनी है। 

वहीं प्रतिभा सिंह ने विक्रमादित्य सिंह का मंडी से चुनाव लड़ने के संकेत देते हुए कहा कि- विक्रमादित्य सिंह एक युवा है, मंडी से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत भी एक युवा हैं। ऐसे में उनका टक्कर देने के लिए एक युवा नेता की आवश्यकता है, उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह एक यूथ आइकॉन हैं। ऐसे में क्षेत्र का युवा भी उनके साथ जुड़ेगा। इन्हीं तथ्यों के आधार पर सभी ने पैनल में उनका नाम सुझाया। प्रतिभा सिंह ने कहा मौजूदा सांसद होने के नाते उनका टिकट काटना आसान नहीं है, लेकिन सभी तथ्यों का आधार पर सभी नेताओं में विक्रमादित्य सिंह के नाम का सुझाव आया है।

कंगना का मंडी से हारना तय- विक्रमादित्य सिंह 

विक्रमादित्य सिंह का मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की खबरें सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसे में अब PWD मंत्री का रिएक्शन भी देखने को मिला है। दिल्ली से लौटने के बाद शिमला में पत्रकारों से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह आलाकमान के हर आदेश का पालन करेंगे। पहले भी उनके माता-पिता मंडी से सांसद रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी तीसरी बार मंडी से सांसद हैं और मंडी की जनता उनके साथ जुड़ी है जो भी आदेश हाईकमान देगा, उसका पालन किया जाएगा।


विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना का मंडी से हारना तय है। कांगना को हराकर वापिस बॉलीवुड भेजा जाएगा। कंगना हिमाचल की बेटी है वह उसका सम्मान करते हैं, लेकिन हिमाचल में हजारों बेटियां है कि जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में अपना नाम कमाया है। कांगना पर निशाना साधनते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चुनावों में हर मुद्दा उठेगा, सवाल जवाब भी होंगे जिसके लिए कंगना जवाब देने को तैयार रहें। 

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में आखिरी चरण में चुनाव होने है। भारतीय जनता पार्टी चारों लोकसभा सीट पर अपने प्रत्याशी की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस में अब अभी प्रत्याशियों की घोषणा का इंतजार है। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं. इस पर आखिरी मुहर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लगनी है।


संबंधित समाचार