होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

16 साल की उम्र में Praggnanandhaa ने दिखाया कमाल, दूसरी बार चेसेबल मास्टर्स मैग्नस कार्लसन को दी मात

16 साल की उम्र में Praggnanandhaa ने दिखाया कमाल, दूसरी बार चेसेबल मास्टर्स मैग्नस कार्लसन को दी मात

 

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद (R Praggnanandhaa) ने इस साल दूसरी बार मैग्नस कार्लसन (Magnus Carlson) को हराकर मौजूदा चेसेबल मास्टर्स (Chasable Masters) के पांचवें दौर में विश्व चैंपियन (World Champion) से बेहतर प्रदर्शन किया है। प्रज्ञानंद की उम्र अभी सिर्फ 16 साल की हैं। इस साल की शुरुआत में ही प्रज्ञानानंद ने कार्लसन को मात दी थी। अब 3 महीने के बाद उन्होंने एक बार फिर कार्लसन से बेहतर प्रदर्शन कर सबको हैरान कर दिया है।

चेसेबल मास्टर्स प्रतियोगिता क्या है
चेसेबल मास्टर्स प्रतियोगिता (Chessable Masters Competition) एक 16-खिलाड़ियों का ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट (chess Tournament) है। इसमें कार्लसन और प्रज्ञानानंद के बीच मुकाबला ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा था लेकिन कार्लसन ने अपने 40वें मूव पर एक बहुत बड़ी गलती कर दी जिसका फायदा प्रज्ञानंद ने मौका देखते ही उठा लिया और कार्लसन को मात देने में कामयाब हो गए। बता दें कि इसी साल प्रज्ञानानंद ने फरवरी महीने में एयरथिंग्स मास्टर्स ऑनलाइन रैपिड टूर्नामेंट (AirThings Masters Online Rapid Tournament) में कार्लसन को हराया था।

प्रतियोगिता में पांचवें स्थान पर हैं प्रज्ञानानंद
चेसेबल मास्टर्स टूर्नामेंट के बारे में अगर बात करें तो दूसरे दिन के बाद कार्लसन 15 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। प्रज्ञानानंद 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए है। चीन के वेई यी 18 के स्कोर के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। इसके बाद डेविड एंटोन हैं जिनके पास करीब 15 का स्कोर है।

क्रिकेट का भी शौक है प्रज्ञानानंद को
चेन्नई के रहने वाले प्रज्ञानानंद ने 2018 में प्रतिष्ठित ग्रैंडमास्टर खिताब अपने नाम किया था। यह उपलब्धि हासिल करने वाले प्रज्ञानानंद भारत के सबसे कम उम्र के और उस समय दुनिया में दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे। फिलहाल प्रज्ञानानंद सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर की सर्वकालिक सूची में पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। बता दें कि उनका मार्गदर्शन भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद (Chess player Viswanathan Anand) ने किया है। ग्रैंडमास्टर बनने के बाद से प्रज्ञानानंद ने लगातार प्रगति की ओर अपने कदम बढ़ाए हैं। लेकिन कोविड-19 महामारी (Covid19) के कारण कई टूर्नामेंट को रोक दिया गया।  

यह भी पढ़ें- IND vs SA टी-20 सीरीज में पूरी क्षमता से बैठ सकेंगे दर्शक, BCCI ने दी मंजूरी


संबंधित समाचार