IPL Auction 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए मिनी-ऑक्शन मंगलवार (16 दिसंबर) को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में हुआ। सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमें, फैंस और ऑक्शन में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी इस मिनी-ऑक्शन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे।
इस IPL मिनी-ऑक्शन में कुल 360 खिलाड़ियों की बोली लगी। हालांकि, सिर्फ़ 77 खिलाड़ी ही बिकेंगे, जिनमें ज़्यादा से ज़्यादा 31 विदेशी खिलाड़ी होंगे। आइए देखते हैं कि ऑक्शन में अब तक कौन-कौन से खिलाड़ी बिके हैं...
ऑक्शन में सोल्ड खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
1. डेविड मिलर (साउथ अफ्रीका) - 2 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स -
2. कैमरन ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया) - 25.20 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स
3. वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) - 2 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स
4. वेंकटेश अय्यर- 7 करोड़ रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
5. क्विंटन डिकॉक (साउथ अफ्रीका) - 1 करोड़, मुंबई इंडियंस
6. बेन डकेट (इंग्लैंड)- 2 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स
7. फिन एलन (न्यूजीलैंड)- 2 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स
8. जैकब डफी (न्यूजीलैंड)- 2 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
9. मथीशा पथिराना (श्रीलंका)- 18 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स
10. एनरिक नॉर्किया (साउथ अफ्रीका) - 2 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स
11. रवि बिश्नोई- 7.20 करोड़, राजस्थान रॉयल्स
12. अकील हुसैन (वेस्टइंडीज) - 2 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स
13. आकिब नबी- 8.4 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स
14. प्रशांत वीर- 14.20 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स
15. शिवांग कुमार- 30 लाख, सनराइजर्स हैदराबाद
16. कार्तिक शर्मा- 14.20 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स
17. मुकुल चौधरी-2.60 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स
18. तेजस्वी सिंह- 3 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स
19. अशोक शर्मा- 90 लाख, गुजरात टाइटन्स
20. कार्तिक त्यागी- 30 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स
IPL 2026 में अभी तक की अनसोल्ड प्लेयर्स लिस्ट
- जेक फ्रेजर मैकगर्क
- पृथ्वी शॉ
- डेवॉन कॉनवे
- सरफराज खान
- गस एटकिंसन
- रचिन रवींद्र
- लियाम लिविंगस्टोन
- वियान मुल्डर
- श्रीकर भरत
- जॉनी बेयरस्टो
- रहमनुल्लाह गुरबाज
- जैमी स्मिथ
- दीपक हुड्डा