होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

आज फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में लगी आग, जानिए अपने शहर का रेट

आज फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में लगी आग, जानिए अपने शहर का रेट

 

घरेलू बाजार  में पेट्रोल और डीजल के दामों में आज लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी हुई है। इससे दो दिन पहले लगातार, दो दिनों तक इसमें कोई फेरबदल नहीं  हुआ था। वहीं पिछले सप्ताह यहां लगातार चार दिनों तक दोनों ईंधनों के दाम में बढ़ोतरी हुई है।  तब से छह दिन में दाम फिर बढ़ चुके हैं।

आपको बता दें कि राज्यों में विधानसभा चुनाव के  खत्म होने के बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है।  इसके साथ ही आज भी सरकारी तेल कंपनियों  ने दोनों पेट्रोल और डीजल के दाम में भारी बढ़ोतरी कर दी। पेट्रोल में जहां प्रति लीटर 27 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, वहीं डीजल के दाम में 30 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं।

इससे दो दिन पहले दो दिनों तक दोनों ईंधन के दाम में कोई फेरबदल नहीं  हुआ था।  इसके साथ ही मंगलवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल 91.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.36 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

छह दिन में ही 1.47 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल

आपको बता दें कि पिछले दो महीने से देश के कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव  की प्रक्रिया चल रही थी। फिलहाल  पिछले महीने कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम  में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। वहीं  इस बीच कच्चा तेल सस्ता होने के बाद चार किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे थे। इससे पेट्रोल 77 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। अब इसके दाम बढ़ने शुरू हुए हैं। चुनाव के बाद छह दिनों में ही दिन में पेट्रोल 1.43 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।

4 रुपये महंगा हो सकता है पेट्रोल

आईआईएफएल सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता ने बताया, कि मांग बढ़ने के साथ कच्चा तेल महंगा होना शुरू हो गया है। ऐसे में बहुत उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक ब्रेंट क्रूड 75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच सकता है। अगर ऐसा हुआ तो भारतीय बाजार में पेट्रोल 3 से 4 रुपये महंगा हो सकता है।

यह भी पढ़ें- असम के नए मुख्यमंत्री बने हिमंता बिस्वा सरमा, राज्यपाल जगदीश मुखी ने दिलाई शपथ


संबंधित समाचार