होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

लगातार 11वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में 90 रुपए के पार हुआ....

लगातार 11वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में 90 रुपए के पार हुआ....

 

पेट्रोल और डीजल के दामों में आज लगातार 11वें दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 31 पैसे बढ़कर 90 रुपए प्रति लीटर के स्तर को पार और डीजल 33 पैसे चढ़कर 80.60 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल में 31 पैसे और डीजल में 33 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल 90.19 रुपये प्रति लीटर  पर चला गया। डीजल भी  छलांग लगा कर  80.60 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें अब तक के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी हैं। इस समय लगभग हर शहरों में दोनों ईधनों के दाम सर्वकालिक उच्चतम स्तर  पर चल रहे हैं। कुछ शहरों में तो यह 100 रुपए के स्तर को भी पार कर चुका है। 

जानें देश के प्रमुख शहरों में आज किस भाव पर बिक रहा पेट्रोल और डीजल... 

श्रीगंगानगर : पेट्रोल - 100.82, डीजल - 92.83
इंदौर : पेट्रोल - 98.28, डीजल - 88.94
भोपाल : पेट्रोल - 98.2, डीजल - 88.84
पुणे : पेट्रोल - 96.87, डीजल - 85.99
मुंबई : पेट्रोल - 96.62, डीजल - 87.67
पटना : पेट्रोल - 92.54, डीजल - 85.84
चेन्नई : पेट्रोल - 92.25, डीजल - 85.63
कोलकाता : पेट्रोल - 91.41, डीजल - 84.19
दिल्ली : पेट्रोल -  90.19, डीजल - 80.6
लखनऊ : पेट्रोल - 88.56, डीजल - 80.98
अगरा : पेट्रोल -  88.32, डीजल - 80.17
आइजोल : पेट्रोल - 87.44, डीजल - 79.85
अहमदाबाद:  पेट्रोल - 87.36, डीजल - 86.8

यह भी पढ़ें- मंगल ग्रह पर सफलतापूर्वक लैंड हुआ NASA का मार्स पर्सिवेरेंस रोवर


संबंधित समाचार