होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

क्या आपके भी हाथों की लकीरों में है राजयोग, ऐसे लगाएं पता

क्या आपके भी हाथों की लकीरों में है राजयोग, ऐसे लगाएं पता

 

जिन लोगों के हाथों में राजयोग की रेखाएं पाई जाती हैं उनका जीवन राजाओं की तरह गुजरता है। ऐसे लोग सफल और बेहद धनी होते हैं। वही, इन लोगों के पास सुख-सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहती है। ऐसे में यदि आपके हाथ में भी राजयोग है तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। जी हां, आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि हाथ में कहां और कैसे बनता है राजयोग। तो आइए जानते है..

अगर आप गौर से हाथ की रेखाओं को देखेंगे तो पाएंगे कि हथेली की रेखाओं पर बहुत सी आकृतियां बन रहीं होंगी। ऐसे में हाथ में तीन रेखाएं मुख्य होती हैं- जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा। इन रेखाओं के साथ चलने वाली रेखाएं सहायक रेखाएं होती हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये रेखाएं राजयोग को मजबूत और कमजोर बनाने में भी भूमिका अदा करती हैं। जी हां, हस्तरेखा विज्ञान में हथेली पर पाए जाने वाले कुछ चिन्हों और आकृतियों को बहुत ही शुभ माना गया है। तो आइए जानते है राजयोग वाली रेखाओं के बारे में... 

बुध पर्वत पर रेखा: बुध पर्वत हाथ की सबसे छोटी अंगुली के नीचे होती है। इस पर्वत पर एक या इससे अधिक रेखाएं हों तो ऐसा व्यक्ति बिजनेस के मामले में सफल होता है। ऐसे लोग कई तरह के बिजनेस से धन कमाते हैं।

तलवार का चिन्ह: आपको बता दें कि हाथ में तलवार का चिन्ह भी शुभ माना गया है। इस चिन्ह का हाथ में होना भी राजयोग का निर्माण करता है। जिन हाथों में ये चिन्ह होता है वे अपने श्रम से पद और प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं।

त्रिशूल का चिन्ह: हाथ में अगर त्रिशूल का चिन्ह हो तो व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है। ऐसे में शनि पर्वत पर अगर ये चिन्ह बने तो ऐसे व्यक्ति जीवन में बहुत उंचाईयों को छूते हैं। ये चिन्ह एक प्रकार के राजयोग का सूचक है। 

मछली का निशान: आपको बता दें कि इसे फिश साइन भी कहते है। हाथों में यह बहुत ही भाग्यशाली होता है। जिन लोगों के हाथ में कहीं भी फिश साइन बनता है वह व्यक्ति जीवन में उच्च पद को प्राप्त करता है। ऐसे लोग करोड़पति भी होते हैं।

यह भी पढ़ें- Lockdown के बावजूद भी आप अपने प्यार को रख सकते है बरकरार, जानिए कैसे !


संबंधित समाचार