होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पद्मभूषण पालोनजी मिस्त्री का मुंबई में निधन, जानें कितने देशों में फैला है कारोबार

पद्मभूषण पालोनजी मिस्त्री का मुंबई में निधन, जानें कितने देशों में फैला है कारोबार

 

शापूरजी पालोनजी ग्रुप (Shapoorji Pallonji Group) के चेयरमैन पद्मभूषण पालोनजी मिस्त्री (Pallonji Mistry) का मुंबई में 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। पालोनजी टाटा संस (Tata Sons) के चेयरमैन रह चुके साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) के पिता थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका निधन 93 साल की उम्र में मुंबई में हो गया है।

आपको बता दें कि शापूरजी पालोनजी ग्रुप का कारोबार इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन, इन्फ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट, वाटर एनर्जी और फाइनेंशियल सेवाओं के क्षेत्र में काफी फैला हुआ है। इस ग्रुप के पास तकरीबन 50,000 कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी की तरफ से कहा जाता है कि यह ग्रुप दुनिया के करीब 50 देशों में अपना कारोबार कर रही है।

बता दें कि पालोनजी मिस्त्री का जन्म एक पारसी परिवार (Parsi family) में हुआ था। उन्होंने 2003 में आईरिश की नागरिकता (Irish citizenship) भी ली थी। साल 2016 में उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वे अपने पीछे पत्नी पास्टी पेरिन दुबास और चार बच्चे शापूर मिस्त्री, सायरस मिस्त्री बेटे जबकि लैला मिस्त्री व अलू मिस्त्री बेटियां छोड़कर गए हैं। उनके बेटे सायरस मिस्त्री ने साल 2012 से 2016 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन का पद संभाला हैं। 

यह भी पढ़ें- SBI ग्राहकों को बड़ी राहत, अब घर बैठे एक फोन से ही हो जाएंगे कई काम


संबंधित समाचार