होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Bank Holidays: मई में बैंक हॉलिडे की भरमार, 12 दिन नहीं होगा काम, यहां देखें List

Bank Holidays: मई में बैंक हॉलिडे की भरमार, 12 दिन नहीं होगा काम, यहां देखें List

 

Bank Holidays: अप्रैल का महीना लगभग खत्म हो गया है और मई का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में मई के महीने में अगर आपको बैंक से संबंधित कोई भी काम है, तो आपको इस खबर को ध्यान से पढ़ना जरुरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों का कैलेंडर आ गया है, इसके अनुसार, इस महीने में 31 में से कुल 12 दिन बैंक की छुट्टियां पड़ रही हैं। इनमें वीकली ऑफ के अलावा कुछ त्योहार और जयंती भी शामिल हैं। यहां देखें बैंक हॉलिडे की पूरी सूची। 

मई 2026 में इन तारीखों पर रहेगी बैंक की छुट्टियां

इस लिस्ट में बैंक की सारी तारीखें हैं जब- जब छुट्टियां रहने वाली हैं. साथ में ही इसकी वजह भी हैं, यहां देखें पूरी लिस्ट:

  • 1 मई (शुक्रवार) को मजदूर दिवस की छुट्टी रहने वाली है। 
  • 3 मई (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश है। 
  • 7 मई (गुरुवार) को बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी रहेगी। 
    9 मई (शनिवार) को दूसरा शनिवार है, जिसकी हर महीने छुट्टी रहती है। 
  • 10 मई (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 
  • 17 मई (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश रहने वाला है। 
    23 मई (शनिवार) को चौथा शनिवार है और हर महीने की तरह इस दिन छुट्टी रहने वाली है। 
  • 24 मई (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश है, इस दिन भी बैंक बंद रहेंगे। 
  • 25 मई (सोमवार) को महाराणा प्रताप जयंती है, जिसकी छुट्टी रहने वाली है। हालांकि ये छुट्टी कुछ ही राज्यों में रहेगी। 
  • 31 मई (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 

अलग भी हो सकते हैं अवकाश

हालांकि इस लिस्ट के हिसाब से ये हो सकता है कि किसी राज्य में अवकाश अलग हो। लेकिन वीकली ऑफ तो एक जैसे ही रहेंगे। इसके अलावा कुछ जगहों पर क्षेत्रीय त्योहारों या स्थानीय आयोजनों के कारण कुछ और छुट्टियां भी हो सकती हैं।अगर आपको भी मई के महीने में बैंक से जुड़े कुछ भी काम हैं, तो इन तारीखों को ध्यान में रखते हुए ही अपने कामों को निपटाएं। 


संबंधित समाचार