होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल में सालों से डटे अधिकारी और कर्मचारी अब रडार पर, CM सुक्खू ने मांगी रिपोर्ट

हिमाचल में सालों से डटे अधिकारी और कर्मचारी अब रडार पर, CM सुक्खू ने मांगी रिपोर्ट

 

हिमाचल प्रदेश के सभी औद्योगिक क्षेत्रों में वर्षों से एक ही जगह पर डटे अधिकारी और कर्मचारी अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के रडार पर आ गए हैं। दरअसल, सीएम सुक्खू ने ऐसे सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की रिपोर्ट तलब की है, जो कई सालों से एक ही जगह पर डटे हुए हैं।

ऐसे सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को उनकी स्थायी जगह से हटाया जाएगा। सरकार के ध्यान में मामला आया है कि कई अधिकारी और कर्मचारी सालों से औद्योगिक क्षेत्रों में डटे हुए हैं।

इसके पीछे उनकी मंशा क्या है, अब सरकार यह पता लगाने में जुट गई है। पूर्व की सरकारों द्वारा तबादले किए जाते थे, पर वे अधिकारी अपनी ट्रांसफर किसी न किसी तरह से रुकवा ही लेते थे। अब मुख्यमंत्री ने ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों को हटाने का मन बना लिया है। 

इन सब के पीछे क्या है मुख्यमंत्री का मकसद

सीएम सुक्खू का ऐसा करने का मकसद काम में पारदर्शिता लाना है। काम को लेकर सरकार पर कोई उंगली न उठाए, इससे बचने के लिए सुक्खू सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम को आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि वह सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। इस दिशा में उन्होंने काम करना भी शुरू कर दिया है। 

जल्द ही बड़ी संख्या में होंगे तबादले 

इसी कड़ी में औद्योगिक क्षेत्र में काम को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए प्रशासनिक फेरबदल किया जाएगा। सरकार के इस फैसले से उन अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है, जो बरसों से एक ही जगह पर डटे हुए हैं। हालांकि अभी बड़े स्तर पर तबादले नहीं किए गए हैं। निचले स्तर पर ही तबादलों का दौर जारी है, लेकिन जल्दी ही बड़ी संख्या में तबादले होंगे। 

 


संबंधित समाचार