होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पराली पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का नायब सैनी ने किया स्वागत, मनोहर सरकार की जमकर की सराहना

पराली पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का नायब सैनी ने किया स्वागत, मनोहर सरकार की जमकर की सराहना

 

पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्रयासों पर सुप्रीम कोर्ट ने मनोहर लाल सरकार की पीठ थपथपाई है। इसको लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नायब सैनी ने कोर्ट का जाताया आभार है और टिप्पणी का स्वागत किया है।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पराली जलाने की घटनाओं में कमी आना मनोहर सरकार की नीतियां और प्रदेश के किसानों का जागरूक होना है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसान हितेषी है। सरकार की तरफ से किसानों को कृषि उपकरणों पर सब्सिडी दी जा रही है।

नायब सैनी ने कहा कि पराली प्रबंधन के लिए हरियाणा की मनोहर सरकार ने जबरदस्त काम किए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी आज हरियाणा की सरकार की पीठ थपथपाते हुए पंजाब की सरकार को नसीहत दी है कि पराली प्रबंधन कैसे किया जाता है, वह हरियाणा की सरकार से सीखें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि हरियाणा की मनोहर सरकार किसान हितैषी है। सरकार किसानों को कृषि उपकरणों पर सब्सिडी दे रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं लगातार किसानों को पराली से होने वाले नुकसान के लिए जागरूक करते रहते हैं।

 


संबंधित समाचार