होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

NATO : नाटो में शामिल होंगे फिनलैंड-स्वीडन, अमेरिकी सीनेट ने लगाई मुहर

NATO : नाटो में शामिल होंगे फिनलैंड-स्वीडन, अमेरिकी सीनेट ने लगाई मुहर

 

अमेरिकी सीनेट (US Senate) में गुरुवार को सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ने फिनलैंड और स्वीडन (Finland and Sweden) को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) में शामिल करने का समर्थन किया। अमेरिकी सीनेट ने एक को छोड़कर 95 मतों से दोनों पश्चिमी यूरोपीय देशों को नाटो में शामिल होने की मंजूरी दे दी है।

बता दें कि चैम्बर दीर्घा में फिनलैंड और स्वीडन के राजनयिकों को मतदान देखने के लिए सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर ने आमंत्रित किया था। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इन दोनों देशों को जल्द ही नाटो में शामिल करने के लिए कहा है।

बहरहाल, इसके लिए सभी सदस्य देशों की अनुमति की जरूरत होगी। अभी नाटो के सदस्य देशों की संख्या कुल 30 है। पिछले तीन महीने में नाटो के आधे से ज्यादा सदस्यों ने दो समृद्ध उत्तरी यूरोपीय देशों की उम्मीदवारी का समर्थन किया था। दोनों देशों ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बीच मई में नाटो की सदस्यता के लिए आवेदन किया था।

यह भी पढ़ें- ताइवान में घुसे चीन के 21 लड़ाकू विमान, Nancy Pelosi के दौरे से भड़का ड्रैगन


संबंधित समाचार