होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

ताइवान में घुसे चीन के 21 लड़ाकू विमान, Nancy Pelosi के दौरे से भड़का ड्रैगन

ताइवान में घुसे चीन के 21 लड़ाकू विमान, Nancy Pelosi के दौरे से भड़का ड्रैगन

 

अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi) की ताइवान (Taiwan) यात्रा के बाद से चीन और अमेरिका दोनों के बीच टकराव और भी बढ़ गया है। खास बात यह है कि जिस प्लेन से नैंसी ताइवान पहुंची हैं वह अमेरिकी वायुसेना का एक मिलिट्री विमान है। ऐसे में अब चीन ने भी ताइवान की सीमा के पास युद्धाभ्यास करना शुरू कर दिया है। ड्रैगन ने अमेरिका और ताइवान दोनों को इसके पूरे परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। बता दें कि पिछले 25 सालों में ताइवान की यात्रा करने वाली सर्वोच्च-प्रोफाइल निर्वाचित अमेरिकी अधिकारी ही हैं।

क्यों चर्चा में है नैंसी पेलोसी का विमान?
जिस विमान से नैंसी पेलोसी ताइवान पहुंची है वह काफी खास है। बोइंग सी-40 क्लिपर (Boein C-40 Clipper या Boeing C-40C) मुख्य रूप से अमेरिका के कैबिनेट मंत्री या फिर कांग्रेस के सदस्यों को लाने और ले जाने का काम करता है। यह अत्याधुनिक सुविधाओं से पूरी तरह से लैस है। इसमें अत्याधुनिक संचार प्रणाली के अलावा और भी कई सुविधाएं हैं। इसमें विजिटर कंपार्टमेंट, क्रू रेस्ट एरिया, सोने के लिए कई कमरे, गैलरी और बिजनेस क्लास सीटिंग की सुविधा मौजूद हैं। इसके अलावा इसमें काम करने के लिए अलग से दफ्तर भी बने हुए हैं।  

ताइवान की सीमा में 21 लड़ाकू विमान की एंट्री
बता दें कि नैंसी पेलोसी की यात्रा के विरोध में चीन ने सीमा पर युद्ध अभ्यास शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि ताइवान की सीमा में चीन के 21 लड़ाकू विमान घुस चुके हैं। दोनों देशों के बीच टकराव चरम पर पहुंच गया है। इस पर चीन की सेना ने कहा कि वह हाई अलर्ट (High Alert) पर है और इस यात्रा के जवाब में वह लक्षित सैन्य कार्रवाई की एक श्रृंखला को शुरू करेगी।

इसी कड़ी में चीन ने बुधवार से शुरू होने वाले द्वीप के आसपास के पानी में सैन्य अभ्यास की एक श्रृंखला की योजना की घोषणा कर दी है। जिसमें ताइवान जलडमरूमध्य (taiwan strait) में लंबी दूरी तक गोला बारूद की शूटिंग" शामिल है। वहीं, इस पर बीजिंग के विदेश मंत्रालय ने कहा कि, जो लोग आग से खेलते हैं, वे इससे खाक हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें- UK PM Race: ब्रिटिश पीएम पद की रेस में लिज ट्रस को मिला वित्त मंत्री नादिम जहावी का समर्थन


संबंधित समाचार