होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

नादिया से PM मोदी का बड़ा सियासी हमला,बोले- 'झालमुड़ी मैंने खाई, मिर्ची TMC वालों को लगी'

नादिया से PM मोदी का बड़ा सियासी हमला,बोले- 'झालमुड़ी मैंने खाई, मिर्ची TMC वालों को लगी'

 

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी पर बड़ा हमला किया है। पहले चरण की वोटिंग के बीच नादिया जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि झालमुड़ी मैंने खाई, लेकिन मिर्ची टीएमसी वालों को लगी है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल में चार मई को कमल खिलना तय है। उन्होंने कहा कि चार मई को बंगाल में भी बीजेपी की वजय का जश्न होगा। मिठाई भी बंटेगी और झालमुड़ी भी बांटी जाएगी। वैसे सुना है कि झालमुड़ी ने भी कुछ लोगों को झन्नाटेदार झटका दिया है। 

50 साल में सबसे कम हिंसा: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 50 सालों में यह अपनी तरह का पहला चुनाव है, जिसमें हिंसा को बिल्कुल न्यूनतम स्तर पर रखा गया है। पहले हर हफ़्ते किसी को फांसी पर लटका देना और बस यह दावा कर देना कि यह आत्महत्या थी, एक आम बात थी। कई मायनों में यहां अराजकता और गुंडागर्दी का राज कायम था। मैं चुनाव आयोग को तहे दिल से बधाई देता हूं। उन्होंने एक बार फिर बंगाल की धरती पर लोकतंत्र की गरिमा को बहाल किया है. मैं यहां के सरकारी कर्मचारियों की भी सराहना करता हूं। अब तक मुझे जो जानकारी मिली है, उसके आधार पर मतदाताओं की भागीदारी पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है। 

TMC के डर से बाहर निकलकर वोट डाल रहे कर्मचारी: पीएम 

कृष्णानगर में पीएम मोदी ने कहा, 'बंगाल के सरकारी कर्मचारी टीएमसी के भय से बाहर निकलने के लिए वोट दे रहे हैं। बंगाल के डॉक्टर बेहतर सिस्टम के लिए वोट दे रहे हैं। वकील सच्चा न्याय दिलाने के लिए वोट दे रहे हैं। शिक्षक भय मुक्त स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी के लिए मतदान कर रहे हैं. रिक्शा वाले, टैक्सी वाले टीएमसी के सिंडिकेट से मुक्ति के लिए वोट कर रहे हैं। पुलिस भी गुंडों से आदेश लेने की बजाय जनता की सेवा के लिए वोट डाल रहे हैं।'

पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए किया 10 गारंटी का ऐलान

1- बंगाल में महिलाओं और बेटियों पर अत्याचार करने वालों को दंडित किया जाएगा। 

2- प्रत्येक ब्लॉक में एक महिला थाना होगा। 

3-पुलिस बल में महिलाओं की बड़े पैमाने पर भर्ती की जाएगी। 

4- एक साल के भीतर महिलाओं के खातों में ₹36,000 हस्तांतरित किए जाएंगे। 

5- बंगाल में भाजपा सरकार लड़कियों की ग्रेजुएशन के लिए ₹50,000 की सहायता प्रदान करेगी। 

6- गर्भवती माताओं को ₹21,000 की वित्तीय सहायता मिलेगी। 

7- बच्चों के बेहतर पोषण के लिए अतिरिक्त ₹36,000 प्रदान किए जाएंगे। 

8- सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बेटियों का भविष्य सुरक्षित किया जाएगा। 

9- स्टार्टअप्स के लिए मुद्रा योजना के तहत ₹20 लाख तक का लोन दिया जाएगा। 

10- लाखों महिलाओं को लखपति दीदी बनने के लिए सहायता प्रदान की जाएगी। 


संबंधित समाचार