होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मुकेश अंबानी का बढ़ी टेंशन, दुनिया के दो सबसे बड़े रईसों ने खेला ये खेल

मुकेश अंबानी का बढ़ी टेंशन, दुनिया के दो सबसे बड़े रईसों ने खेला ये खेल

 

दुनिया के दो सबसे बड़े रईस- एलन मस्क और जेफ बेजोस, दोनों ही कारोबार की दुनिया में मुकेश अंबानी की टेंशन बढ़ाते नजर आ रहे हैं। एलन मस्क, अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइड कराने वाली कंपनी स्टारलिंक के जरिए चुनौती पेश करने वाले हैं। वहीं, जेफ बेजोस की ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने फ्यूचर ग्रुप से कानूनी जंग कर मुकेश अंबानी के कारोबारी विस्तार को झटका दिया है।

दरअसल, एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक भारत में इंटरनेट सर्विस शुरू करने जा रही है। स्टारलिंक की पैरेंट कंपनी SpaceX है। इसके मुखिया एलन मस्क हैं। यह सैटेलाइट ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्टारलिंक भारत के ग्रामीण इलाकों में सस्ती इंटरनेट सर्विस प्रोवाइड कराने की योजना है। अगर ऐसा होता है तो मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो को कड़ी चुनौती मिलेगी। 

आपको बता दें कि भारत में रिलायंस जियो का कस्टमर बेस सबसे ज्यादा है। रिलायंस जियो ने इंटरनेट सर्विस के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। स्टारलिंक के आने से जियो की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। हालांकि, ऐसी भी खबरें हैं कि स्टारलिंक भारत में टेलीकॉम कंपनियों से साझेदारी का विकल्प ढूंढ रही है। अब तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि कौन सी कंपनी साझेदार बन सकती है। 

 वहीं, जेफ बेजोस की ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन और किशोर बियानी के फ्यूचर ग्रुप के बीच कानूनी जंग चल रही है। इस वजह से मुकेश अंबानी के रिटेल कारोबार को झटका लगा है। दरअसल, फ्यूचर ग्रुप के कारोबार के अधिग्रहण के लिए रिलायंस रिटेल ने 24 हजार करोड़ से ज्यादा की डील की है। इस डील पर अमेजन को आपत्ति है। अमेजन ने भारत की अलग-अलग अदालतों में इसके खिलाफ केस दायर किया है। इस वजह से रिलायंस और फ्यूचर की डील अटकी हुई है। अगर ये डील पूरी हो जाती है तो रिटेल कारोबार में रिलायंस का वर्चस्व बढ़ जाएगा।

यह भी पढ़ें- इस क्रिप्टोकरेंसी से एक दिन 1,000 रुपये के बन गए 2.37 करोड़ रुपये


संबंधित समाचार