होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल में मौसम विभाग ने दी बारिश, बर्फबारी और आंधी की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

हिमाचल में मौसम विभाग ने दी बारिश, बर्फबारी और आंधी की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी


 

Weather Update:हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बता दें कि मौजूदा स्थिति देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों के कुछ भागों में गुरुवार को आंधी और बारिश की संभावना जताई है। साथ ही मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर शनिवार तक जारी रह सकता है। जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग ने किसानों और पर्यटकों के लिए भी एडवायजरी जारी की है।

मौसम विभाग ने किसानों के लिए जारी की एजवायजरी
जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग ने किसानों और पर्यटकों के लिए भी एडवायजरी जारी की है। आईएमडी ने खेतों में फसलों, फलदार वृक्षों और पौधों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताते हुए किसानों को पर्याप्त व्यवस्था करने और कीटनाशकों के छिड़काव को फिर से शुरू करने की सलाह दी है। वहीं एक मार्च से 16 मई तक प्री-मानसून के दौरान हिमाचल प्रदेश में सामान्य 214 मिलीमीटर के मुकाबले 223.4 मिलीमीटर बारिश हुई, जो चार प्रतिशत अधिक है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हिमाचल प्रदेश के मध्य एवं उच्च पर्वतीय भागों में 20 मई तक मौसम खराब रह सकता है। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी देखी जा सकती है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिन तक मौसम में ऐसा ही उलटफेर नजर आएगा।

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज शिमला शहर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. साथ ही सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान  31 डिग्री सेल्सियस, उना में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, केलांग में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, चंबा में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं लाहौल-स्पीति में कल हुई बर्फबारी के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीमा सड़क संगठन (BRO) ने बर्फ हटाने का अभियान चलाया।

 


संबंधित समाचार