होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मुंबई के तारदेव इलाके में 20 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, सात लोगों की मौत

मुंबई के तारदेव इलाके में 20 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, सात लोगों की मौत

 

मुंबई (Mumbai) में आज सुबह सुबह तारदेव इलाके (Tardeo area) में भाटिया अस्पताल (Bhatia Hospital) के पास एक इमारत में भीषण आग लगने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया है कि शहर के गोवालिया टैंक इलाके में नाना चौक पर कमला बिल्डिंग की अठारहवीं मंजिल पर सुबह करीब साढ़े सात बजे आग लग गई। मुंबई फायर ब्रिगेड ने इसे लेवल -3 की आग के रूप में नामित किया है। 

आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 13 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं, साथ ही पांच एंबुलेंस भी हैं, ताकि किसी भी संभावित हताहत को अस्पताल पहुंचाया जा सके। घायलों को भाटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक डॉक्टर ने सात लोगों को मृत घोषित कर दिया है, जबकि तीन की हालत गंभीर है। अन्य का सामान्य वार्ड में इलाज चल रहा है। अग्निशमन और बचाव कार्य जारी है। मुंबई के डीसीपी सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि दमकल की 21 गाड़ियां आई हैं, ट्राफिक पुलिस व स्थानीय पुलिस की मदद ली गई। 

अनुमान है कि 15वें फ्लॉर पर आग लगी और उपर तक गई। 19वां फ्लॉर ज़्यादा प्रभावित हुआ है। 15 घायलों को विभिन्न आस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें से 4 गंभीर बताए गए हैं। वहीं मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि 6 वृद्ध लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम की जरूरत थी और उन्हें अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन धुआं बहुत ज्यादा है।

यह भी पढ़ें- केंद्र का आदेश: 35 Youtube चैनल, 2 वेबसाइट-ट्विटर और 2 इंस्टाग्राम अकाउंट होंगे बैन


संबंधित समाचार