होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

'औषधि' से कम नहीं है आम की गुठली, Cholesterol समेत शरीर की इन गंभीर बीमारियों को कर सकती है दूर

'औषधि' से कम नहीं है आम की गुठली, Cholesterol समेत शरीर की इन गंभीर बीमारियों को कर सकती है दूर

 

Aam Ki Guthli Ke Fayde: इन दिनों गर्मियों का मौसम चल रहा है। इस मौसम में लोगों को आम खाना खूब पंसद होता है। कई लोगों को आम खाने के लिए गर्मियों के मौसम का बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं सभी लोग आम खाकर उसकी गुठलियां कूड़ेदान में फेंक देते हैं।  लेकिन क्या आपको पता है कि आम की गुठलियां सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद है।  सेहत संबंधित कई समस्याओं को ठीक करती है। आज के आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे है 'आम की गुठली के फायदों' के बारे में, चलिए जानते हैं... 

आयुर्वेद में भी आम की गुठलियों के फायदे बताते हुए गुठली को सबसे अच्छा और कारगर औषधि माना गया है। आम की गुठली ना सिर्फ पेट की दिक्कतों को दूर करता है बल्कि डायरिया और बवासीर जैसी गंभीर बीमारियों से भी छुटकारा दिलाता हैं। 

इन गंभीर समस्याओं में है फायदेमंद

1. आम की गुठली का सेवन करने से खराब कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है।
2. जिन लोगों को अक्सर दस्त की समस्या रहती है वह एक गिलास पानी में आम की गुठली का चूर्ण डालकर उसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर इसका सेवन करे।
3. आम की गुठलियां विटामिन सी से भरपूर होती है। इसलिए यह स्कर्वी रोगियों के लिए एक जादुई उपाय की तरह काम करता है। आप आम की गुठली के पाउडर में गुड़ और चूना मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। 
4. आम की गुठली हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में भी मदद करती है। यह आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है और आम की गुठली का पाउडर खाने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। 
5. आम की गुठली फिनोल और फेनोलिक यौगिकों से भरी होती है, जो खाना पाचने में मदद करती है। जो लोग एसिडिटी की समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं उनके लिए आम की गुठली के पाउडर का प्रयोग कर सकते है।

ऐसे करें इसका सेवन


आम की गुठलियों को धूप में सूखाकर इसके अंदर का बीज निकालकर, इसका चूर्ण बनाकर तैयार कर लें।
चूर्ण के रुप में रोजाना सेवन करें। आम की गुठलियों में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे- पोटैशियम, सोडियम, आयरन, कॉपर, जिंक, मैग्नीशियम, कैल्शियम आदि। यह पोषक तत्त्व शरीर की कई तकलीफों को दूर करने में मदद करती है।

तो इस प्रकार से आप आम की गुठलियों का सेवन कर शरीर की तकलीफों को दूर कर सकते हैं। वहीं आम में कई पोषक तत्त्व पाए जाते है जैसे, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, फाइबर, पौटेशियम से भरपूर होता है।
माना जाता है कि आम की गुठलियों में भी इसी तरह के पोषक तत्त्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्त्व शरीर के बेहतर कामकाज के लिए बेहद जरुरी हैं।  

 

 

 


संबंधित समाचार