होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मॉस्को 7 जुलाई से आम महोत्सव का होगा आयोजन, यूपी के आमों का स्वाद लेंगे विदेशी

मॉस्को 7 जुलाई से आम महोत्सव का होगा आयोजन, यूपी के आमों का स्वाद लेंगे विदेशी

 

Mango Fest in Moscow:कहते हैं यूपी के आमों के बिना भारत में होने वाले सभी आम महोत्सव अधूरे माने जाते हैं। गर्मी के दिनों आम को लेकर जितनी दिवानगी लोगों में देखी जाती है उनमें से ज्यादातर लोगों को उत्तर प्रदेश के ही आम पसंद आते हैं। खास तौर पर दशहरी, बनारसी लंगड़ा, चौसा, हुस्नआरा और लखनऊ का सफेदा आम के लोग दीवाने हैं। तो ऐसे में  विदेशी सरजमीं पर भी लोग इन आमों का स्वाद ले सकेंगे क्योंकि उत्तर प्रदेश के आम सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि मॉस्को और रूस में भी धूम मचाएंगे।

दरअसल दिशा संगठन की ओर से 7 जुलाई से लेकर 9 जुलाई तक मॉस्को में आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कई भारतीय तो शामिल होंगे ही साथ में मॉस्को के कई बड़े अधिकारी और मंत्री भी इसमें शामिल होंगे। आम जनता के लिए भी यह खुला रहेगा। वहां के लोगों को उत्तर प्रदेश के आमों का स्वाद चखाने के लिए पूरी तैयारियां की जा चुकी है। दिशा संगठन के सीईओ यतेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि दिशा संगठन भारत सरकार के सहयोग से ही मॉस्को में आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। तैयारियां जोरों पर चल रही है। उत्तर प्रदेश में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के आमों को वहां ले जाया जा रहा है।

भारत और मॉस्को के रिश्ते में आएगी मिठास
दिशा के सीईओ यतेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि आम महोत्सव के जरिए मॉस्को के संबंध भारत से मजबूत होंगे। इनके रिश्तों में मिठास घुलेगी। वहां के लोगों को उत्तर प्रदेश के आम यकीनन बेहद पसंद आएंगे। उत्तर प्रदेश के सभी आमों को वहां पर प्रदर्शित किया जाएगा। ताकि महोत्सव में आने वाले सभी लोगों को उत्तर प्रदेश के एक-एक आम का नाम, उसका स्वाद और उससे जुड़ी सारी जानकारी मिल सके।  


संबंधित समाचार