होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Mandi: सेरी मंच पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया पंडित सुखराम का पार्थिव शरीर, पोते आयुष ने दिया कंधा

Mandi: सेरी मंच पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया पंडित सुखराम का पार्थिव शरीर, पोते आयुष ने दिया कंधा

 

पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम (Pandit Sukh Ram) की अंतिम यात्रा गुरुवार को उनके नए घर की बाड़ी से शुरू हुई। सभी रस्में पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर सेरी मंच (Seri Manch) पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। पंडित सुखराम के दोनों बेटों, उनकी बेटियों और अन्य परिजनों ने उन्हें घर पर अंतिम विदाई दी। इस दौरान उनके पोते फिल्म अभिनेता आयुष शर्मा (Aayush Sharma) और सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता (Arpita) भी मंडी (Mandi) पहुंचे।

आयुष ने पत्नी अर्पिता और दोनों बच्चों के साथ पंडित सुखराम को नमन कर उन्हें अंतिम विदाई दी। इसके बाद पंडित सुखराम के पार्थिव शरीर को प्रशासन द्वारा तिरंगा झंडा अर्पित किया गया। अपने दादा की अर्थी को आयुष और आश्रय ने कंधा दिया।

सेरी मंच से पंडित सुखराम के पार्थिव शरीर को व्यास नदी (beas river) किनारे स्थित हनुमान घाट (Hanuman Ghat) पर ले जाया जाएगा। वहां पर अंतिम संस्कार (Funeral) पूरी धार्मिक परंपराओं के अनुसार किया जाएगा। पंडित सुखराम के अंतिम संस्कार के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) भी थोड़ी देर में मंडी पहुंच रहे हैं।

आपको बता दें कि पंडित सुखराम को दिल्ली के एम्स में बीती रात को फिर से दिल का दौरा पड़ा था। जिसके कारण ही उनका देहांत हो गया। जानकारी के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का पार्थिव देह बुधवार को ही दिल्ली से मंडी लाया गया था। बताया जा रहा है कि सलापड़, सुंदरनगर, नाचन और बल्ह सहित मंडी सदर में बड़ी संख्या में लोग पंडित सुखराम को श्रद्धांजलि देने के लिए सड़कों पर उमड़ेंगे। आज सुबह 11 बजे पंडित सुखराम की पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए मंडी शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर रखा गया। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के निधन पर कई बड़े नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है।

 
देखिए हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खास खबरें...

देखिए हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खास खबरें...

Posted by Janta TV Himachal Pradesh on Thursday, May 12, 2022

 

यह भी पढ़ें- हिमाचल : पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार


संबंधित समाचार