होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल : पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

हिमाचल : पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

 

हिमाचल की राजनीति के दिग्गज और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी उनके पोते आश्रय शर्मा ने दी है। उनके पोते आश्राय शर्मा ने यह जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखराम 94 वर्ष के थे। पंडित सुखराम को सात मई को नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। हालांकि उनके पोते ने जो जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी थी। उसमें उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन का समय नहीं बताया था।

पोते आश्रय शर्मा ने सोशल मीडिया पर बचपन की अपने दादा के साथ वाली एक तस्वीर भी साझा की है। आपको बता दें कि पंडित सुखराम के दूसरे पोते आयूष शर्मा हैं, जो बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता के पति हैं। पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा ने मंगलवार देर रात फेसबुक पर पोस्ट में लिखा, ''अलविदा दादाजी, अभी नहीं बजेगी फोन की घंटी।'' पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम को चार मई को मनाली में ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद मंडी में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उसके बेहतर इलाज के लिए उन्हें शनिवार को दिल्ली के एम्स में लाया गया।

उनके बेहतर इलाज के लिए खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सात मई को सरकारी हैलीकॉप्टर उपलब्ध कराया था। आपको बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखराम 1993 से 1996 केंद्रीय संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे थे। वह हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से सांसद भी रहे थे। इसके साथ ही पंडित सुखराम पांच बार विधानसभा तथा तीन बार लोकसभा चुनाव जीते थे।

आपको बता दें कि पंडित सुखराम को दिल्ली के एम्स में बीती रात को फिर से दिल का दौरा पड़ा था। जिसके कारण ही उनका देहांत हो गया। जानकारी के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का पार्थिव देह बुधवार को ही दिल्ली से मंडी लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि सलापड़, सुंदरनगर, नाचन और बल्ह सहित मंडी सदर में बड़ी संख्या में लोग पंडित सुखराम को श्रद्धांजलि देने के लिए सड़कों पर उमड़ेंगे।  कल सुबह 11 बजे पंडित सुखराम की पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए मंडी शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर रखा जाएगा, जिसके बाद हनुमानघाट स्थित शमशानघाट पर उनका पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के निधन पर कई बड़े नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है। 

यह भी पढ़ें- मोहाली जैसे शिमला पुलिस मुख्यालय पर धमाके की चेतावनी, CM जयराम को मिली धमकी 


संबंधित समाचार