होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

महाकुंभ से शुरू हुई कहानी शादी तक पहुंची, आकाश यादव को अब किस बात का खौफ?

महाकुंभ से शुरू हुई कहानी शादी तक पहुंची, आकाश यादव को अब किस बात का खौफ?

 

Datun Star Akash Yadav Marriage: प्रयागराज महाकुंभ के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड (प्रेमिका) के अनोखे आइडिया पर दातून बेचकर सोशल मीडिया पर रातों-रात सनसनी बने जौनपुर के आकाश यादव एक बार फिर जबरदस्त चर्चा में हैं। आकाश यादव ने अपनी प्रेमिका से शादी कर ली है। शादी के तुरंत बाद आकाश ने जौनपुर के प्रसिद्ध शीतला चौकियां धाम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपनी और अपनी पत्नी की जान को खतरा जताया है। उसने हत्या की आशंका जताते हुए जौनपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) से गुहार लगाई है।

प्रयागराज महाकुंभ के दौरान आकाश यादव की गर्लफ्रेंड ने उन्हें मेले में पारंपरिक दातून बेचने की सलाह दी थी। आकाश का दातून बेचने का अंदाज सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि वे देखते ही देखते इंटरनेट सेंसेशन बन गए। वायरल होने के बाद आकाश यादव की लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि फिल्म जगत और मुंबई की कई बड़ी हस्तियों ने उनसे मुलाकात की थी। इसके बाद से ही वे लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव हैं।

शीतला चौकियां धाम में रचाई शादी

आकाश यादव ने अपनी उसी प्रेमिका के साथ जौनपुर के ऐतिहासिक शीतला चौकियां धाम मंदिर में वैदिक रीति-रिवाज से विवाह रचाया। शादी के तुरंत बाद आकाश ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कुछ असामाजिक तत्व और विरोधी उनकी इस शादी से नाराज हैं और उनकी तथा उनकी पत्नी की हत्या करवा सकते हैं।

SP जौनपुर से लगाई गुहार

अपनी और अपनी नवविवाहित पत्नी की सुरक्षा को लेकर चिंतित आकाश यादव ने जौनपुर पुलिस प्रशासन और एसपी (SP) से तुरंत सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने और सुरक्षा घेरा प्रदान करने की अपील की है।


संबंधित समाचार