होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सांवली लड़कियों पर इन रंगों की Lipstick लगती है प्यारी

सांवली लड़कियों पर इन रंगों की Lipstick लगती है प्यारी

 

होंठों की खूबसूरती बढ़ाने में लिपस्टिक (Lipstick) बहुत हेल्पफुल है। यही वजह है यंग वूमेन तरह-तरह के लिपस्टिक शेड्स (Lipstick Shade) यूज करती हैं। लेकिन लिपस्टिक (Lipstick) को हमेशा स्किन टोन के अकॉर्डिंग ही चूज करना चाहिए। आमतौर पर फेयर गर्ल्स पर सभी शेड्स अच्छे लगते हैं। लेकिन डस्की स्किन टोन की महिलाओं को लिपस्टिक (Lipstick) के शेड्स सेलेक्ट करते वक्त अलर्ट रहना चाहिए। यहां हम आपको कुछ ऐसे शेड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप किसी भी ऑकेजन पर यूज कर सकती हैं। ये शेड्स एवरग्रीन हैं।

कॉपर ब्राउन शेड

डस्की स्किन टोन वाली महिलाओं के लिए कॉपर ब्राउन शेड की लिपस्टिक परफेक्ट मानी जाती है। कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी कॉपर ब्राउन शेड की लिपस्टिक (Lipstick) लगाना पसंद करती हैं। इस लिपस्टिक शेड (Lipstick Shade) में आप काफी यंग, ब्यूटीफुल नजर आएंगी। साथ ही कॉपर ब्राउन लिपस्टिक शेड (Lipstick Shade) हर ड्रेस कलर पर सूट करता है।

चॉकलेट ब्राउन शेड

चॉकलेट ब्राउन, कॉपर ब्राउन लिपस्टिक शेड से थोड़ा डार्क होता है। इसलिए आप इसे पार्टी, स्पेशल ऑकेजन में ट्राय कर सकती हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अकसर इस लिपस्टिक शेड (Lipstick Shade) में नजर आती हैं। इससे आपको नेचुरल, सिंपल लुक मिलेगा। साथ ही आप अट्रैक्टिव भी नजर आएंगी।

मजेंटा लिपस्टिक शेड

डस्की स्किन टोन के लिए मजेंटा शेड की लिपस्टिक (Lipstick) भी काफी अच्छी लगती है। यह शेड डस्की स्किन वाली लड़कियों की खूबसूरती को कई गुणा बढ़ा देता है। आप व्हाइट, पिंक, ब्लैक कलर की ड्रेसेस के साथ इस शेड का यूज कर सकती हैं। इससे आपको बिल्कुल डिफरेंट लुक मिलेगा।

न्यूड लिपस्टिक शेड्स

न्यूड लिपस्टिक (Lipstick) सभी तरह की स्किन टोन पर अच्छी लगती है। अगर आपको डार्क कलर्स पसंद नहीं है, तो न्यूड लिपस्टिक शेड्स (Lipstick Shades) भी ट्राई कर सकती हैं। इससे आपको सिंपल, फॉर्मल लुक मिलेगा। ऑफिस वियर के साथ न्यूड लिपस्टिक, डस्की स्किन टोन की महिलाओं के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

यह भी पढ़ें- लाइनिंग पैटर्न क्यों है वर्किंग वूमेन की फर्स्ट चॉइस, ये है कारण


संबंधित समाचार