होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Viral Video: पति को जमीन में गाड़ा, फिर दूध चढ़ाया; महिला की हरकत देख हर कोई हैरान 

Viral Video: पति को जमीन में गाड़ा, फिर दूध चढ़ाया; महिला की हरकत देख हर कोई हैरान 

 

Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां लोग एक बार आ जाते हैं तो फिर आसानी से छोड़ नहीं पाते हैं क्योंकि यहां सब कुछ देखने को मिल जाता है। दिल जीतने वाले अच्छे और प्यारे वीडियो भी सोशल मीडिया पर ही दिखते हैं तो वहीं लोगों की अतरंगी और अजीब हरकत वाले वीडियो भी सोशल मीडिया पर ही दिखते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको क्या ही बताना, आपको तो सब पता ही होगा क्योंकि आपने हर तरह के वीडियो देखे होंगे। आप यह भी जानते होंगे कि जो वीडियो जितना अजीब होता है, वो उतना ही वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

महिला ने ऐसा क्या किया?

आपने शिवलिंग पर लोगों को दूध चढ़ाते हुए तो खूब देखा होगा मगर क्या आपने कभी किसी को अपने पति पर दूध चढ़ाते हुए देखा है? अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कुछ ऐसा ही दिखा और वो भी बहुत अजीब तरीके से दिखा। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक महिला ने अपने पति को जमीन में गाड़ दिया है। शख्स गर्दन तक जमीन के अंदर है और उसका सिर्फ सिर बाहर है। अब उस सिर पर महिला ने फूल चढ़ाया और उसके बाद दूध चढ़ाया। इस दौरान वो 'हर-हर महादेव' बोलती भी है और अंत में हाथ जोड़कर अपने माथे से लगाती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 22 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- पति ही परमेश्वर है। दूसरे यूजर ने लिखा- महादेव जी, प्लीज तीसरी आंख खोल दीजिए। तीसरे यूजर ने लिखा- महादेव, अब तीसरी आंख खोलने का समय आ गया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- मूर्खों की कोई सीमा नहीं है हमारे देश में।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। जनता टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।


 


संबंधित समाचार