होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Lip Care Tips : होंठों को नरम और गुलाबी बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स  

Lip Care Tips : होंठों को नरम और गुलाबी बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स  

 

आज के समय मे कौन अपनी सुंदरता में चार-चांद नहीं लगाना चाहेगा। हमें अपने चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए चेहरे के साथ होंठो का भी ख्याल रखने की जरूरत है। इस बदलते मौसम में तो इनका ख्याल रखना और भी जरूरी हो गया है क्योंकि इस समय हमारे लिप्स बेजान, रूखे और पपड़ीदार हो जाते है। होंठ इतने ज्यादा ड्राई हो जाते है कि उनसे खून भी निकलने लगता हैं। ऐसे में लोगों पर आपका बुरा प्रभाव पड़ता है और यदि आपको कोई टोक दे तो आपको बहुत बुरा भी महसूस होता है। इसी वजह से अपने होंठों का ध्यान रखे और अपनाएं ये आसान टिप्स-

ज्यादा मात्रा में पानी पिएं – हमें एक दिन मे कम से कम 4-5 लीटर पानी पीना चाहिए क्योंकि पानी का सिर्फ हमारी बॉडी के हाइड्रेशन पर प्रभाव नहीं पड़ता बल्कि यह हमारी स्किन और लिप्स को भी खूबसूरती प्रदान करता है। सही मात्रा में पानी ना पीने से हमारे लिप्स और त्वचा फटनी शुरू हो जाती है। पानी गंदे टॉक्सिन्स को हमारी बॉडी से बाहर निकाल देता है और त्वचा के साथ होंठो को भी नरम बनाता है।  

अपने होंठों को मॉइस्चराइज़ करें – हमारे चेहरे के साथ-साथ होंठों को भी मॉइस्चराइज करने की जरूरत होती है। आप अपने होंठों को नारियलव बादाम के तेल से मॉइस्चराइज़ कर सकते हैं। इसका उपयोग आप रात को सोते समय कर सकते है। एक कटोरी में एक चम्मच नारियल व बादाम के तेल में विटामिन C और ग्लिसरीन की बूंदे डालें फिर उसे मिला ले और इसे सोते वक्त होंठों पर लगाएं।

लिप्स को घरेलू मास्क से पैम्पर करें – एक चम्मच शहद लेकर उसमें नारियल तेल की कुछ बूंदे डालकर उसे मिलाकर लिप मास्क बनाएं। फिर इसे होंठो पर अच्छे से लगाएं। यदि आपके होंठ बहुत ज्यादा फटे हैं तो इसमें एक चुटकी हल्दी मिला लें इससे आपके होंठों की चमक बरकरार रहेगी। 

यह भी पढ़ें- Home Remedies: बालों को लंबे और चमकदार बनाने के देसी नुस्खे


संबंधित समाचार