होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Kullu: हिमस्खलन की चपेट में आई गाड़ी, मनाली-दारचा मार्ग हुआ बंद, सभी सैलानी सुरक्षित

Kullu: हिमस्खलन की चपेट में आई गाड़ी, मनाली-दारचा मार्ग हुआ बंद, सभी सैलानी सुरक्षित

 

मनाली-लेह मार्ग (Manali-Leh Road) स्थित धुंधी पुल के पास हिमस्खलन (Avalanche) से मनाली-दारचा मार्ग बंद हो गया है। एक पर्यटक वाहन भी हिमस्खलन की चपेट में आ गया। इससे गाड़ी में सवार करीब पांच सैलानी इस हादसे में बाल-बाल बच गए है। सभी पर्यटक सुरक्षित है, लेकिन गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है। उधर, हिमस्खलन से बंद हुए मनाली-दारचा मार्ग को बहाल करने के लिए बीआरओ (BRO) ने बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है।


गाड़ी को बर्फ से निकाल लिया गया है। हिमस्खलन के चलते फिलहाल अटल टनल को बंद कर दिया गया है। इस पर एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने कहा कि गाड़ी अटल टनल से मनाली की तरफ जा रही थी। वाहन में सवार सभी पांच लोग सुरक्षित हैं जबकि गाड़ी को हिमस्खलन से नुकसान पहुंचा है। दो हफ्ते के भीतर यहां तीसरी बार हिमस्खलन हुआ है।

यह भी पढ़ें- मैड़ी मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रक खाई में गिरा, दो की मौत, 40 घायल


संबंधित समाचार