होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

विश्व ओरल हेल्थ डे पर जानिए ओरल हाइजीन को मेंटेन करेने के तरीके

विश्व ओरल हेल्थ डे पर जानिए ओरल हाइजीन को मेंटेन करेने के तरीके

 

World Oral Health Day: वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे हर साल 20 मार्च को मनाया जाता है। हर साल इस दिन को किसी ना किसी थीम पर सेलिब्रेट किया जाता है और इस बार की थीम है 'Be Proud Your Mouth'(बी प्राउड ऑफ योर माउथ)। ऐसा कई बार होता है कि लोग ओरल हेल्थ को बहुत हल्के में ले लेते हैं। जबकि लोगों को दांत, जीभ या मुंह के अन्य हिस्से में होने वाली परेशानी को लेकर गंभीर होना चाहिए।

कई बार ये छोटी-छोटी परेशानियां बड़ी बीमारियों का कारण बन जाती है। ओरल हेल्थ में दांतों का पीला पन, मसूड़ों में दर्द होना, दांतों में दर्द, पायरिया, कैविटी, मुंह से बदबू आना और दांतों का कमजोर होना जैसी कई परेशानियां शामिल हैं। इसलिए लोगों को ओरल हेल्थ के प्रति जागरुक किया जाता है।  

ओरल हाइजीन को ऐसे करें मेंटेन
-दिन में कुछ भी खाने के बाद पानी से कुल्ला जरुर करें। ऐसा करने से दांतों में फंसा खान बाहर आ जाता है।

-हर छह महीने में दांतों की जांच जरुर कराए, जिससे दांतों और मसूड़ों से जुड़ी समस्यां दूर रहेंगी।

-दांतों की सड़न का तुरंत इलाज करवाएं। अगर दांतों की सड़न की सड़न का तुरंत इलाज नहीं किया गया तो मुंह से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

-कैविटीज से बचने के लिए आपको रोजाना डेंटल चेकअप कराना चाहिए।

- अपने दांतों को फ्लॉस करना ना भूलें।

-दांतों को हेल्थी रखने के लिए दिन में दो बार ब्रश जरुर करें। अगर दांत हेल्थी नहीं होंगे तो आपके मसूड़े सूजे रहेंगे और खून निकलता रहेगा।

वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे का इतिहास
वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाने का विचार पहली बार एफडीआई वर्ल्ड डेंटल फेडरेशन द्वारा 2011 में अपनी वार्षिक वर्ल्ड डेंटल कांग्रेस के दौरान प्रस्तावित किया गया था। यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ और 20 मार्च 2013 को पहली बार वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया गया। 
 


संबंधित समाचार