होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

स्ट्रेस और शरीर की थकान को दूर करने में सहायक होता है तरबूज, जानिए इसके जबरदस्त फायदे

स्ट्रेस और शरीर की थकान को दूर करने में सहायक होता है तरबूज, जानिए इसके जबरदस्त फायदे

 

गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फ्रूट 'तरबूज' है। ऊपर से थोड़ा सख्त नजर आने वाला तरबूज अंदर से पूरी तरह रसीला होता है। अक्सर दुकानदार जो तरबूज का एक टुकड़ा काटकर आपको दिखाता है और उसके लाल रंग का वास्ता देकर आपको उसे खरीदने के लिए कहता है। वहीं, आप भी उसके लाल रंग को देखकर उसके मीठे होने का अंदाजा लगा लेते है और खरीदकर घर ले जाते है। परन्तु क्या आप जानते हैं कि जिसे तरबूज को आप सिर्फ मीठा फल समझकर खरीद लाते हैं असल में वो गुणों की खान है।

जी हां, तरबूज न सिर्फ शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है बल्कि यह कई बीमारियों से भी आपको भी दूर करता है। दरअसल, तरबूज खाने से स्ट्रेस कम होता है और थकान दूर होती है। साथ ही, यह बालों और स्किन के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। यही नहीं इसके अलावा भी तरबूज खाने के कई जबरदस्त फायदे होते है। तो चलिए जानते है तरबूज खाने से होने वाले फायदों के बारे में...

- तरबूज खाने से दिमाग शांत रहता है और गुस्सा कम आता है। दरअसल तरबूज की तासीर ठंडी होती है इसलिए ये दिमाग को शांत रखता है।

- हृदय संबंधी बीमारियों को रोकने में तरबूज एक रामबाण उपाय है। ये दिल संबंधी बीमारियों को दूर रखता है। दरअसल ये कोलस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल में रखता है जिससे इन बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

- तरबूज खाने से शरीर की थकान दूर होती है और शरीर को आराम मिलता है। साथ ही यह तनाव को भी कम करने में मदद करता है।

- इसके अलावा तरबूज में लाइकोपिन पाया जाता है जो त्वचा की चमक को बरकरार रखता है।

- तरबूज में विटामिन और मिनरल की मात्रा अधिक होने के कारण ये शरीर के इम्यून सिस्टम को भी अच्छा रखता है। इसमें मौजूद विटामिन ए आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है।

- तरबूज के नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर होती है। तरबूज खाने से पेट की समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

यह भी पढ़ें- गर्मी के मौसम में लड़कियां इन चीजों को बैग में जरूर करें कैरी, रहेंगी फायदे में !


संबंधित समाचार