होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

जानिए तांबे की अंगूठी पहनने के फायदे

जानिए तांबे की अंगूठी पहनने के फायदे

हाथों की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए हम अपने हाथों के नाखुनों पर अलग-अलग तरह की नेल पेंट के साथ ही हाथों का उंगलियों में तरह-तरह की फैंसी रिंग हाथों में पहना पसंद करते है लेकिन आपने कई लोगों को हाथों में आपने देखा होगा कि वो ताम्बे की अंगूठी भी पहनते हैं।

ताम्बे की अंगूठी महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी पहनते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ताम्बे की रिंग को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। तो चलिए जानते हैं की ताम्बे की रिंग पहनना क्यों फायदेमंद माना जाता हैं। कहते हैं कि ज्योतिष में नौ ग्रह बताए गए हैं और सभी ग्रहों की अलग-अलग धातु होती है।

ग्रहों का राजा सूर्य है और मंगल का सेनापति माना गया है। सूर्य और मंगल की धातु तांबा है इस लिहाज से तांबे की अंगूठी पहनना आपके लिए बेहद उचित होगा। अगर आयुर्वेद की बात करें तो तांबे की अंगूठी पहनने से आपकी सेहत को बेहद लाभ मिलते हैं।

पेट संबधित परेशानियां जल्द ही दूर हो जाती है यह पेट दर्द, पाचन में गड़बड़ी और एसिडिटी जैसी परेशानियों से आपकी सेहत में मदद करती है। इसी के साथ तांबे की अंगूठी लगातार हमारे शरीर के संपर्क में रहती है जिसकी वजह से आपकी सेहत को कई तरह के औषधीय गुण मिलते है।

इसे पहनने से आपका खून भी साफ होता है। साथ ही तांबे की अंगूठी आपकी त्वचा के रंग को भी निखारती है। आपको बता दें कि तांबे की अंगूठी हाई ब्लड प्रेशर या लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए बेहद ही फायदेमंद मानी जाती है।

तांबे की अंगूठी शरीर में गर्मी को भी दूर करती है साथ ही आपके मानसिक तनाव भी दूर करने में मदद करती है और आपके गुस्से को भी शांत करती है।


संबंधित समाचार