होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

International Peace Day 2022: जानें कैसे और क्यों मनाया जाता है विश्व शांति दिवस

International Peace Day 2022: जानें कैसे और क्यों मनाया जाता है विश्व शांति दिवस

 

हर वर्ष दुनिया भर में 21 सितंबर का दिन विश्व शांति दिवस (  world peace day ) के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने 21 सितंबर सन् 1981 में दुनिया के तमाम देशों और लोगों के बीच शांति के आदर्शों को बढ़ावा देने के लिए 'विश्व शांति दिवस' की शुरुआत की थी। पहली बार इसे सन् 1982 के सितंबर महीने के तीसरे मंगलवार को मनाने की वजह से हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस को सितंबर माह के तीसरे मंगलवार को ही मनाया जाता है। दो दशक के बाद 2001 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक राय द्वारा इस दिन को अहिंसा और युद्ध विराम का दिन घोषित किया। इस दिवस को पहली बार सन् 1982 में कई राष्ट्रों, सैन्य समूहों, राजनीतिक समूहों के लोगों द्वारा मनाया गया था। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने  2013 में इसे शांति शिक्षा के रूप में समर्पित किया।

जानें कैसे होती है इस दिन की शुरुआत
हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (New York) में शांति घंटी बजाकर की जाती है। बता दें इस घंटी का एक महत्व है कि यह घंटी अफ्रीका को छोड़कर सभी महाद्वीपों के बच्चों द्वारा दान किए गए सिक्कों से बनाई गई है। इस घंटी को जापान के 'यूनाइटेड नेशनल एसोसिएशन' (United National Association) ने संयुक्त राष्ट्र को उपहार में दिया था। यह घंटी युद्ध में ये याद दिलाती है कि मानव की क्या कीमत है। इसके साथ में लिखा है कि विश्व में हमेशा शांति बनी रहे।

ये है इस साल की थीम ( INTERNATIONAL DAY OF PEACE THEME )
हर साल की तरह संयुक्त राष्ट्र ने इस साल भी अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाने के लिए एक थीम जारी की है। 2022 की थीम है -  “End racism Build peace” । इसका मतलब है जातिवाद को खत्म करके, शांति का निर्माण करना। संयुक्त राष्ट्र का इस पर कहना है कि 'शांति का मतलब सिर्फ हिंसा न होना नहीं है बल्कि ऐसे समाज का निर्माण करना भी है जहां सभी लोगों को लगे कि वे फल-फूल सकते हैं, आगे बढ़ सकते हैं। हमारा कर्तव्य एक ऐसी दुनिया का निर्माण करना है जहां सभी के साथ उनकी जाति की परवाह किए बिना समान व्यवहार किया जाए।'

यह भी पढ़ें- जन्म से ब्रिटिश दिल से इंडियन: एनी बेसेंट


संबंधित समाचार