होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Kings XI Punjab के कप्तान केएल राहुल ने ऑरेंज कैप पर किया कब्जा, मामूली अंतर से चूके शिखर धवन

Kings XI Punjab के कप्तान केएल राहुल ने ऑरेंज कैप पर किया कब्जा, मामूली अंतर से चूके शिखर धवन

 

आईपीएल-13 के प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के कप्तान कन्नूर लोकेश राहुल (KL Rahul) ने एक सत्र में सर्वाधिक रन बनाने के लिए ऑरेंज कप जीत ली है। बता दें कि आईपीएल 2020 का मंगलवार को समापन हुआ और मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार खिताब जीत लिया।

वही, किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने 14 मैचों में 670 रन बनाए थे और उन्हें दिल्ली के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन से ही खतरा था। फाइनल से पहले शिखर के 603 रन थे लेकिन फाइनल में वह 15 रन बनाकर आउट हो गए। शिखर के आउट होते ही राहुल के लिए ऑरेंज कैप सुनिश्चित हो गई।

आईपीएल 2020 में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच खिलाड़ी इस प्रकार है... 

लोकेश राहुल (किंग्स इलेवन पंजाब) : 670

शिखर धवन (दिल्ली कैपिटल्स) : 618

डेविड वार्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) : 548

श्रेयस अय्यर (दिल्ली कैपिटल्स) : 519

ईशान किशन (मुंबई इंडियंस) : 516

यह भी पढ़ें- IPL 2020 Final: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर 5वीं बार जीता खिताब


संबंधित समाचार