होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

IPL 2020 Final: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर 5वीं बार जीता खिताब

IPL 2020 Final: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर 5वीं बार जीता खिताब

 

मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को अपनी बादशाहत कायम रखते हुए तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के 30 रन पर तीन विकेटों की बेहतरीन गेंदबाजी और कप्तान रोहित शर्मा की 68 रन की जबरदस्त पारी से दिल्ली कैपिटल्स को एकतरफा अंदाज में पांच विकेट से पराजित कर पांचवी बार आईपीएल का चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया।

दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 65) और विकेटकीपर रिषभ पंत (56) के शानदार अर्धशतकों से आईपीएल-13 के खिताबी मुकाबले में 20 ओवर में सात विकेट पर 156 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया लेकिन यह स्कोर ऐसा नहीं था जो मुंबई का विजय रथ रोक पाता। वही, मुंबई इंडियंस ने 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 157 रन बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया।

इसके साथ ही पहली बार फाइनल खेल रही दिल्ली का नया आईपीएल चैंपियन बनने का सपना टूट गया और मुंबई ने आईपीएल के 13 संस्करणों में पांच बार खिताब जीत लिया है और साबित किया है कि आईपीएल में उसके टक्कर की कोई दूसरी टीम नहीं है। आपको बता दें कि मुंबई का यह छठा फाइनल था जिसमें से उसने पांच बार खिताब जीता है। मुंबई ने 2020 से पहले 2013, 2015, 2017 और 2019 में खिताब जीते थे। मुंबई ने पहली क्वालीफायर में दिल्ली को आसानी से हराया था और फाइनल में भी दिल्ली को आसानी से शिकस्त दे दी। 

यह भी पढ़ें- ByElection 2020 Results: देखिए किस राज्य में किस पार्टी की हुई जीत


संबंधित समाचार