होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

IPL 2022: जानें RCB के जीतने पर कैसा होगा आईपीएल 2022 प्लेऑफ का समीकरण, इन दो टीमों का कटगा पत्ता

IPL 2022: जानें RCB के जीतने पर कैसा होगा आईपीएल 2022 प्लेऑफ का समीकरण, इन दो टीमों का कटगा पत्ता

 

IPL 2022 Playoff Scenario : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के प्लेऑफ की दौड़ काफी मजेदार होती जा रही है। गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) और लखनऊ सुपरजायन्ट्स  (LSG) ने अपना प्लेऑफ का टिकट कटा लिया है, जबकि मुंबई इंडियंस (MI), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अब इसकी दौड़ से बाहर हो चुके हैं। आज का मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स (RCB vs GT) के बीच खेला जाना है। आरसीबी के लिए यह मैच करो या मरो वाला बन चुका है, इसके अलावा अगर आरसीबी इस मैच में जीत दर्ज करती है, तो सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) आधिकारिक तौर पर इस प्लेऑफ की दौड़ से आउट हो जाएंगे।

हालांकि आरसीबी के लिए सिर्फ ये मैच जीतना जरूरी नहीं है, बल्कि अपना नेट रन रेट बेहतर करना भी काफी जरूरी है। इसके अलावा जीत के बाद आरसीबी को 21 मई को होने वाले दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के मुकाबले के रिजल्ट पर भी नजर गड़ा कर रखनी होगी।

आरसीबी की जीत से सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स का पत्ता कट?
दरअसल, गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपरजायन्ट्स क्रम से 20 और 18 प्वॉइंट्स के साथ प्लेऑफ में एंट्री कर चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स के खाते में फिलहाल 16 प्वॉइंट्स हैं, जबकि आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 14-14 प्वॉइंट्स पड़े हैं। सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के खाते में अभी सिर्फ 12-12 प्वॉइंट्स हैं और दोनों टीमों के एक-एक मैच बाकी हैं। अगर दोनों टीमें अपना आखिरी लीग मैच जीत भी जाती हैं, तो उनके कुल प्वॉइंट्स सिर्फ 14-14 ही हो पाएंगे और आरसीबी अगर यह मैच जीत जाती है तो उसके खाते में 16 प्वॉइंट्स हो जमा हो जाएंगे। इसका मतलब सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर निकल जाएंगे और चौथे पायदान के लिए दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के ही बीच में मैच रह जाएगा।

जानें दिल्ली कैपिटल्स का हाल?
भले ही दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के प्वॉइंट्स 14-14 हैं, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स नेट रन रेट के मामले में बहुत आगे चल रही है। ऐसे में अगर आरसीबी आज गुजरात टाइटन्स को हरा देती है और फिर दिल्ली कैपिटल्स भी मुंबई इंडियंस को मात दे देती है, तो ऐसे में दिल्ली के प्लेऑफ में जाने की संभावना बढ़ जाएगी। 

यह भी पढ़ें- डोप टेस्‍ट में पॉजिटिव पाए गए अफ्रीकी बल्‍लेबाज Zubayr Hamza, ICC ने किया 9 महीने के लिए बैन


संबंधित समाचार