होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

डोप टेस्‍ट में पॉजिटिव पाए गए अफ्रीकी बल्‍लेबाज Zubayr Hamza, ICC ने किया 9 महीने के लिए बैन

डोप टेस्‍ट में पॉजिटिव पाए गए अफ्रीकी बल्‍लेबाज Zubayr Hamza, ICC ने किया 9 महीने के लिए बैन

 

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अफ्रीकी बल्लेबाज जुबैर हमजा (Zubayr Hamza) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डोपिंग निरोधक नियमों (Anti-Doping Rules) का उल्लंघन पर उनके खिलाफ 9 महीने का बैन लगाया दिया गया है। हमजा ने 17 जनवरी 2022 को दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के पार्ल में टूर्नामेंट से इतर सैंपल दिये थे, जिनमें प्रतिबंधित पदार्थ फुरोसेमाइड (Furosemide) के अंश पाये गए थे जो वाडा की प्रतिबंधित सूची में भी शामिल है।   

क्रिकेटर द्वारा गलती स्‍वीकार करने के बाद आईसीसी की ओर से उन्‍हें कुछ रियायत भी दी गई है। उन्होंने निलंबन की बात स्वीकार की लिहाजा उन पर 22 मार्च 2022 से रोक लगाई गई है, जो 22 दिसंबर 2022 तक इसी तरह जारी रहेगी। इसके साथ ही 17 जनवरी से 22 मार्च 2022 तक उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन भी अमान्य माना जाएगा।

ऐसा है हमजा का इंटरनेशनल करियर
जुबैर हमजा राइट हैंड के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ (Batsman) हैं। उन्होंने जनवरी, 2019 में पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। दक्षिण अफ्रीका के लिए जुबैर हमजा ने अब तक करीब 6 टेस्ट और एक वनडे मैच खेला है। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 212 और वनडे में 56 रन बनाए हैं। हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट से उनके 31 रन काट लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कराया Cricket Theme Wedding Photoshoot, फोटोज वायरल


संबंधित समाचार