होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

माइनस 20 डिग्री तापमान में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर गस्त करते भारतीय जवान

माइनस 20 डिग्री तापमान में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर गस्त करते भारतीय जवान

 

लाहौल-स्पीति (Lahaul-Spiti) के समदो में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर - 20 डिग्री तापमान में आईटीबीपी (ITBP) के जवान हिमवीर गश्त कर रहे हैं। आईटीबीपी ने जवानों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। जिसमें माइनस 20 डिग्री तापमान में भी जवानों के हौसले पूरी तरह से बुलंद दिखाई दे रहे हैं। चीन व तिब्बत सीमा से सटे इस क्षेत्र में आईटीबीपी के जवान हर मौसम में गश्त करते हैं। किसी भी तरह की घुसपैठ या सीमा पार से हो रही हरकत पर यहा से नजर रखी जाती है। बता दें कि प्रदेश के किन्नौर व लाहौल-स्पीति जिलों का काफी बड़ा भू-भाग चीन व तिब्बत से लगता हुआ है।

जानकारी के लिए बता दें कि लाहौल- स्पीति में पिछले पांच दिन से लगातार बर्फबारी हो रही है। लिहाजा मुख्य मार्गों के साथ सभी संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। रोहतांग दर्रा व अटल टनल के दोनों छोर में काफी बफबारी हुई है। रोहतांग दर्रे में चार फीट व सुरंग के दोनों छोर समेत कोकसर व सिस्सू में करीब तीन फीट बफबारी हुई है। जबकि बर्फबारी के बीच घाटी के कई हिस्सों में लगातार हिमखंड गिरने की जानकारी सामने आ रही है। लाहौल में लगातार तीसरे दिन एक बार फिर से हिमखंड गिरा है। हालांकि इससे कोई भी नुकसान नहीं हुआ है।



मैदानी जिलों में मौसम साफ
हिमाचल (Himachal Pradesh) के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में रविवार और सोमवार को मौसम साफ रहेगा। मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में रविवार और सोमवार को हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। वहीं 28 फरवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर एक और दो मार्च को मौसम अधिक खराब रहने का अनुमान हैं।

यह भी पढ़ें- Kullu: भुंतर में अनियंत्रित होकर गेट से टकराई मिनी बस, तीन घायल


संबंधित समाचार