होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे चरणजीत सिंह का निधन, CM जयराम ने व्यक्त किया शोक

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे चरणजीत सिंह का निधन, CM जयराम ने व्यक्त किया शोक

 

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे अर्जुन अवार्डी (Arjuna Award) और पदमश्री चरणजीत सिंह (Charanjit Singh) का गुरुवार को तड़के निधन हो गया। ऊना में उन्होंने अपने घर पर सुबह करीब पांच बजे अंतिम सांस ली। आज शाम चार बजे स्वर्गधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि ऊना के मैड़ी के रहने वाले चरणजीत सिंह ने भारतीय हॉकी टीम की कमान संभालते हुए देश को ओलंपिक में स्वर्ण पदक (Gold Medal) दिलवाया था।

उल्लेखनिय है कि ऊना के मैड़ी में 3 फरवरी 1931 को जन्मे चरणजीत सिंह ने टोक्यो ओलंपिक 1964 (Tokyo Olympic 1964) में इतिहास रच दिया था। इनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने इसी ओलंपिक खेल में स्वर्ण पदक भारत की झोली में डाला था। जानकारी के लिए बता दें कि अब तक हिमाचल के एक ही खिलाड़ी ने भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी संभाली है। टोक्यो ओलंपिक 1964 में चरणजीत सिंह को टीम इंडिया की कप्तानी दी गई थी। जिसमें टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए देश को गोल्ड मेडल दिलाया था।

सीएम जयराम ने कू कर जताया शोक
सीएम ने शोक जताते हुए कू किया कि 'ऊना से संबंध रखने वाले पूर्व हॉकी खिलाड़ी और 1964 ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे, पद्मश्री व अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित चरणजीत सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। हिमाचल का गौरव बढ़ाने में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवार को संबल प्रदान करें। ॐ शांति!'

 

यह भी पढ़ें- हिमाचल में 801 नए कोरोना मामले आए सामने, आठ की मौत, जानें किस जिले में कितने मामले


संबंधित समाचार