होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

IND vs WI 1st T20: 6 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत-वेस्टइंडीज, जानें LIVE मैच कब और कहां देखें

IND vs WI 1st T20: 6 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत-वेस्टइंडीज, जानें LIVE मैच कब और कहां देखें

 

India vs West Indies 1st T20I: भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद टीम इंडिया को मेहमान टीम के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में भारतीय कप्तान के साथ-साथ लगभग पूरी टीम बदली-बदली नजर आएगी। वनडे सीरीज में जहां टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे थे, वहीं टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं। अय्यर की टीम हाल ही में एशियन गेम्स में पाकिस्तान को धूल चटाकर गोल्ड मेडल जीतकर आ रही है। टीम में वैभव सूर्यवंशी से लेकर तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे धाकड़ खिलाड़ी है। वनडे टीम से सिर्फ 3 खिलाड़ी -कुलदीप यादव, नीतिश रेड्डी और नमनधीर- ही इस टी20 टीम का हिस्सा होंगे। बाकी खिलाड़ी एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद यहां पहुंचेंगे। जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर को इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। आइए एक नजर भारत बनाम वेस्टइंडीज पहले टी20 से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कब खेला जाएगा?

इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर से होगा।

IND vs WI पहला टी20 कहां खेला जाएगा?

India vs West Indies पहला टी20 लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।

इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज पहले टी20 कितने बजे शुरू होगा?

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले यानी साढ़े 6 बजे मैदान पर उतरेंगे।

IND vs WI पहला टी20 कहां और कैसे देखें लाइव?

India vs West Indies 1st T20I टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव देख सकते हैं। वहीं ऑनलाइन भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 मैचों का लुत्फ आप जियोहॉटस्टार की ऐप और वेबसाइट पर उठा सकते हैं। वहीं फ्री में आप IND vs WI टी20 मुकाबलों का लुत्फ डीडी स्पोर्ट्स पर उठा सकते हैं।

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज शेड्यूल डेट, टाइमिंग और वेन्यू

 

मैच डेट टाइमिंग वेन्यू
1st T20I अक्टूबर 6, 2026 7:00 PM इकाना स्टेडियम लखनऊ
2nd T20I अक्टूबर 9, 2026 7:00 PM JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम, रांची
3rd T20I अक्टूबर 11, 2026 7:00 PM होलकर स्टेडियम, इंदौर
4th T20I अक्टूबर 14, 2026 7:00 PM राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद
5th T20I अक्टूबर 17, 2026 7:00 PM एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 स्क्वॉड

भारत की T20I टीम:

 श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा (VC), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (WK), संजू सैमसन (WK), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर

वेस्टइंडीज की T20I टीम: 

शाई होप (C & WK), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर


संबंधित समाचार