होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

टीम में रखना है तो 40 करोड़ दो! IPL खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजी के सामने रखी बड़ी शर्त

टीम में रखना है तो 40 करोड़ दो! IPL खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजी के सामने रखी बड़ी शर्त

 

IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों पर पैसा बरसता है, लेकिन अगले सीजन से यह रकम अगले लेवल तक जाने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों ने खुद को रिटेन कराने के लिए काफी ज्यादा पैसे तय कर लिए हैं। यह रकम इतनी ज्यादा है कि फ्रेंचाइजियों के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करना बहुत मुश्किल हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने टीम में बरकरार रहने के लिए अपनी कीमत 40 करोड़ रुपये तक कर दी है।

टीम में रहने के लिए 40 करोड़ रुपये!

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, IPL के कुछ टॉप खिलाड़ियों ने अपनी रिटेंशन फीस के तौर पर 40 करोड़ रुपये रखी है। बताया जा रहा है कि कुछ खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी को बता दिया है कि वे तभी टीम में बने रहेंगे, जब उन्हें 40 करोड़ रुपये तक दिए जाएंगे। टीम इंडिया के लगभग सभी खिलाड़ी ऐसा कर सकते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि ऑक्शन में हिस्सा लेकर उन्हें बड़े कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं।

https://x.com/mufaddal_vohra/status/2118383890398396897?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2118383890398396897%7Ctwgr%5E9df03f55a05cd47641aa0b7c33567680bead9049%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Fsports%2Fcricket-news%2Fteam-india-players-demand-40-crore-rupees-retention-fee-ipl-2028-auction-3955732.html

श्रेयस अय्यर और पंत पर बरसा था पैसा

खिलाड़ियों के रिटेंशन से बाहर निकलने और ऑक्शन मार्केट को टेस्ट करने की बड़ी वजह श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी हैं। श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत दोनों अपनी टीम के साथ रिटेन नहीं हुए थे और फिर दोनों IPL 2025 मेगा ऑक्शन में गए। श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये और पंत को 27 करोड़ रुपये मिले।

बता दें, IPL 2028 से पहले मेगा ऑक्शन होगी और उस समय टीमों का पर्स बढ़कर 150 करोड़ रुपये हो सकता है। उस समय खिलाड़ी अपने लिए 40 करोड़ रुपये की रिटेंशन फीस रख सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फ्रेंचाइजियां मुश्किल में फंस जाएंगी। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या होता है।


संबंधित समाचार