होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 43,071 नए केस, 955 लोगों की मौत

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 43,071 नए केस, 955 लोगों की मौत

 

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब कमजोर हो गई है। लेकिन कोविड-19 के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव अभी जारी है। भारत में बीते कुछ दिनों से प्रतिदिन 40 और 50 हजार के बीच में कोरोना के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। इस बीच बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 43 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं और 900 से कम लोगों की मौत हुई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा रविवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 43,071 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,05,45,433 हुई। वहीं, एक दिन में 955 लोगों की मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,02,005 हो गई है। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 52,299 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। इसके साथ ही कुल डिस्चार्ज लोगों की संख्या 2,96,58,078 हो गई है। वहीं, भारत में अभी एक्टिव मामलों की संख्या 4,85,350 रह गई है।

यह भी पढ़ें- फेसबुक, इंस्टाग्राम और गूगल ने जारी की पहली अनुपालन रिपोर्ट, रविशंकर प्रसाद ऐसे की तारीफ


संबंधित समाचार