होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

प्रभारी दुष्यंत गौतम ने दिया विवादित बयान, कहा- लड़कियां छेड़ते हैं कांग्रेसी 

प्रभारी दुष्यंत गौतम ने दिया विवादित बयान, कहा- लड़कियां छेड़ते हैं कांग्रेसी 

 

उत्तराखंड (Uttarakhand) के भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम (Dushyant Gautam) के विवादित बयान ने घमासान मचा दिया है। दुष्यंत गौतम ने बुधवार को कांग्रेसियों पर विवादित बयान दिया है। दुष्यंत गौतम का कहना है कि कांग्रेसी मंदिरों में लड़कियां छेड़ने जाते हैं। उन्हें कांग्रेसी विचारधारा से दुख है। दुष्यंत के इस बयान के बाद से उत्तराखंड की सियासत में भूचाल आ गया है।

दुष्यंत कुमार के विवादित बयान को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोल दिया है। उत्तराखंड कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के बयान पर आपत्ति जताते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की है। महिला कांग्रेस ने भी प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा नेताओं पर कांग्रेस ने महिला उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उनके इस प्रकार के बयान से आक्रोशित कांग्रेस पार्टी ने भाजपा प्रदेश प्रभारी के पुतला दहन की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें- केदारनाथ यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश , हादसे में सात लोगों की मौत


संबंधित समाचार