होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हेल्दी रहना है तो नाश्ते में खाएं ये चीजें...

हेल्दी रहना है तो नाश्ते में खाएं ये चीजें...

 

हम सब हेल्दी रहना और दिखना चाहते है। लेकिन हममें से कई लोग सोचते हैं कि हेल्दी रहना बहुत मुश्किल है। सच तो ये है कि अगर आप अपनी कुछ आदते बदल ले तो आप भी हेल्दी रह सकते हैं। हम सब जानते है कि सुबह का नाश्ता हमारी सेहत के लिए कितना जरूरी और कितना लाभकारी होता है।

सुबह का नाश्ता अगर अच्छा और हेल्दी हो तो पूरा दिन काम करने की ताकत मिलती है लेकिन अगर आप नाश्ते में हेल्दी चीजों का उपयोग नहीं कर रहे है तो ये आपके लिए बहुत ही बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। तो चलिए आपको बताते है कि नाश्ते में क्या खाना आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है।

भीगे हुए चने -  भीगे हुए चने खाना हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते है। भीगे हुए चने बॉडी को एनर्जी देते है। इसके साथ-साथ ही बॉडी का स्टेमिना भी बढ़ाते है।

कॉर्न फ्लेक्स-  कॉर्न फ्लेक्स को दूध में डालकर खाना चाहिए। इसको दूध के साथ खाने से शरीर को पूरा दिन काम करने के लिए न्यूट्रिशन्स भी मिलते रहते है।

ओटमील - ओटमील में फाइबर्स होते है जो डाइजेशन को बहुत बेहतर बनाए रखते है। ओटमील खाने से बहुत लंबे समय तक भूख नहीं लगती है और पेट बहुत समय तक भरा हुआ महसूस होता है।

अंडे - अंडे हमारी सेहत के लिए बहुत ही सेहत वाले होते है क्योकि इनमें प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ-साथ ही न्यूट्रिशन होते है जो हमारे शरीर को मिलते रहते है।

पनीर- पनीर खाना हमारे लिए फायदेमंद होता है। पनीर प्रोटीन और न्यूट्रिशन का एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है क्योकि इसमें ये प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे बहुत समय से भूख नहीं लगती है।

एप्पल  - ये तो हम सब जानते है कि एप्पल खाना हमारे लिए फायदेमंद होता है। एप्पल में विटामिन्स और मिनरल्स के साथ-साथ फाइबर्स भी होते है जो हमें एनर्जी देते है।


संबंधित समाचार