होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

HTET परीक्षा को लेकर BJP सरकार पर बरसे भूपेंद्र हुड्डा, बोले- 'अभ्यर्थियों के साथ हो रहा अन्याय'

HTET परीक्षा को लेकर BJP सरकार पर बरसे भूपेंद्र हुड्डा, बोले- 'अभ्यर्थियों के साथ हो रहा अन्याय'

 

Bhupinder Singh Hooda: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि एचटेट पेपर में भयंकर स्तर की धांधली हुई है। इसमें गलत ओएमआर शीट बांटने, गलत प्रश्नपत्र दिए जाने से लेकर बिना सील का पेपर बांटने तक की शिकायत के सामने आई हैं। ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार पेपर नहीं करवा रही, बल्कि अभ्यर्थियों के साथ भद्दा मजाक कर रही है।

हुड्डा ने सरकार से पूछ डाले ये तीखे सवाल 

उन्होंने उदाहरण दिया कि अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र में पैराग्राफ पार्ट-4 का हवाला देकर करीब 10 सवाल पूछ लिए गए। लेकिन हैरत की बात यह है कि पूरे पेपर में वह पैराग्राफ था ही नहीं। कैथल में प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट में सीरियल नंबर ही अलग-अलग पाए गए।

रेवाड़ी में जो प्रश्नपत्र थे, वो सीलबंद ही नहीं थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे पेपर को ऐसे नौसिखिया तरीके से बनाया गया था कि उसमें ट्रांसलेशन से लेकर सेंटेंस फारमेशन तक, सब गलत था।

व्यवस्थाओं का आलम ये था कि रेवाड़ी के सेंटर्स में 24 अभ्यर्थी आए, लेकिन वहां पर प्रश्नपत्र सिर्फ 20 ही पहुंचे। कैथल में बकायदा अभ्यर्थियों ने बताया है कि उनके प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट के सीरियल नंबर ही अलग-अलग दे दिए गए और ये सील बंद भी नहीं थे।

हुड्डा ने धांधली की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

हुड्डा ने आरोप लगाया कि रेवाड़ी में तो एक केंद्र में अव्यवस्थाओं से नाराज अभ्यर्थियों को परीक्षा का ही बहिष्कार करना पड़ा। परीक्षार्थियों को अंग्रेजी सब्जेक्ट की जगह अर्थशास्त्र का प्रश्नपत्र पकड़ा दिया गया। कई जगहों पर अभ्यर्थियों को आधे घंटे से भी ज्यादा देरी से पेपर मिले।

हुड्डा ने कहा कि यहां पेपर सेट करने से लेकर, पेपर वितरण, सेंटर मैनेजमेंट और छात्रों की शिकायतों की अनदेखी करने समेत हर स्तर पर धांधली हुई है। हुड्डा ने एचटेट में हुई तमाम गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच करवाने, अभ्यर्थियों द्वारा की जा रही है तमाम शिकायतों का संज्ञान लेने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।


संबंधित समाचार