होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बात, लॉकडाउन को लेकर मांगे सुझाव

गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बात, लॉकडाउन को लेकर मांगे सुझाव

 

भारत में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की और राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को 31 मई के बाद बढ़ाए जाने पर उनके विचार जाने। देश में जारी लॉकडाउन के चौथे चरण की समाप्ति से महज तीन दिन पहले गृह मंत्री ने मुख्यमंत्रियों से टेलीफोन पर बातचीत की। आपको बता दें कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन सबसे पहले 25 मार्च को लगाया था और इसके बाद इसे तीन बार बढ़ाया जा चुका है।

वही, गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों से बातचीत की और लॉकडाउन को 31 मई के बाद बढ़ाए जाने पर उनके विचार जाने। मुख्यमंत्रियों के साथ अपनी बातचीत के दौरान शाह ने राज्यों के चिंताजनक स्थिति वाले क्षेत्रों के बारे में उनके विचार जाने और एक जून के बाद किन क्षेत्रों को खोलना चाहते हैं, इस बारे में भी उनसे राय ली गई।

आपको बता दें कि इन सब में दिलचस्प है कि अभी तक हर चरण में लॉकडाउन बढ़ाने के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बात कर उनके विचार जान रहे थे। पहली बार गृह मंत्री ने लॉकडाउन के एक और चरण के खत्म होने के पहले मुख्यमंत्रियों से बात कर उनके विचार जाने है। प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्रियों की सभी कॉन्फ्रेंस के दौरान शाह भी मौजूद रहे थे।

सूत्रों ने बताया कि फिलहाल मुख्यमंत्रियों की राय का पता नहीं लग पाया है लेकिन यह समझा जा रहा है कि उनमें से अधिकतर कुछ रूप में लॉकडाउन जारी रखना चाहते हैं। साथ ही, वे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और जन-जीवन को सामान्य बनाने के पक्ष में भी हैं। संभावना है कि अगले तीन दिन में केंद्र सरकार लॉकडाउन पर अपने फैसले की घोषणा कर देगी।

वही, जैसे लॉकडाउन 4.0 में सरकार ने कई तरह की रियायतें दी थीं। इसी तरह लॉकडाउन 5.0 में भी कुछ ऐसा ही हो सकता है। माना जा रहा है कि अगले चरण में दफ्तर, फैक्‍ट्री और दूसरे उद्योगों को राहत मिल सकती है। उन्‍हें काम चालू रखने की छूट दी जा सकती है। लेनिक स्कूल, कॉलेज, मल्टीप्लेक्स और शॉपिंग मॉल जैसी दूसरी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर रोक जारी रहेगी।

 

यह भी पढ़ें- ट्रंप ने कोरोना वायरस को बताया विश्व को चीन का दिया हुआ 'बेहद खराब उपहार', बोले- यह ठीक नहीं


संबंधित समाचार