होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

14 अक्टूबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

14 अक्टूबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1066: हेस्टिंग्स के निकट विलियम के नेतृत्व में नॉर्मन सेना ने इंग्लैंड को हराया और वहां के राजा हेरॉल्ड द्वितीय की हत्या कर दी।
1322: स्कॉटलैंड की सेना ने अंग्रेजी राजा एडवर्ड द्वितीय को हराया और इस प्रकार स्कॉटलैंड को अंग्रेज़ी शासन से मुक्ति दिलाई।
1882: शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। यह ब्रिटिश उपनिवेशवादी सरकार द्वारा कलकत्ता, मुंबई और मद्रास के बाद स्थापित किया गया भारत का चौथा विश्वविद्यालय था।
1946: हालैंड और इंडोनेशिया के बीच संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1948: इजरायल और मिस्र के बीच जबरदस्त लड़ाई शुरु।
1953: भारत में संपदा शुल्क अधिनियम प्रभाव में आया।
1956: डॉ. भीमराव आंबेडकर ने अपने 3,85,000 अनुयायियों के साथ कोचांदा में बौद्ध धर्म स्वीकार किया और अपने समर्थकों को 22 बौद्ध प्रतिज्ञाओं का अनुसरण करने की सलाह दी।
1964: आज ही के दिन डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग जूनियर को केवल 35 साल की उम्र में अमेरिकी समाज में रंगभेद के विरुद्ध अहिंसात्मक आंदोलन चलाने के लिए पुरस्कृत किया गया। अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत में जन्मे किंग नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बने।
1999: परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सी.टी.बी.टी.) अमेरिकी सीनेट में नामंजूर।
2004: पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ को सेना प्रमुख बनाये रखने वाला विधेयक पारित किया।
2007: अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने चिकित्सा और कृषि क्षेत्रों में परमाणु प्रौद्योगिकी के प्रयोग के लिए नेपाल को मंजूरी प्रदान की।
2008: भारतीय रिजर्व बैंक ने म्युचुअल फंड्स की ज़रूरतें पूरी करने के लिए अतिरिक्त 200 अरब रुपये जारी करने की घोषणा की।
2010: राजधानी दिल्ली में चल रहे 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ।

यह भी पढ़ें- 13 अक्टूबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं